Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sidhi News Foetus found in toilet of Rampur Naikin Hospital police investigating matter
{"_id":"6740891027a46bcb0e00ad87","slug":"fetus-found-in-the-toilet-of-rampur-naikin-hospital-police-investigating-the-case-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2342941-2024-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: रामपुर नैकिन अस्पताल के टॉयलेट में मिला भ्रूण, मामले की जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: रामपुर नैकिन अस्पताल के टॉयलेट में मिला भ्रूण, मामले की जांच कर रही पुलिस
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 08:39 PM IST
Link Copied
सीधी जिले में रामपुर नैकिन अस्पताल के टॉयलेट में शुक्रवार शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार एक भ्रूण मिला, जिसकी वजह से पूरे अस्पताल का माहौल गर्म रहा। इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी गई। जहां स्वीपर ने आकर उसे भ्रूण को उठाया और सुरक्षित एक स्थान में रख दिया। इसके बाद अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अनूप सिंह को इसके बारे में जानकारी दी गई। जानकारी लगते ही डॉक्टर अनूप सिंह और उनके साथी मौके पर पहुंचे और थाना रामपुर नैकिन को इसकी सूचना दी।
जानकारी लगते ही अस्पताल की टीम ने भ्रूण को सुरक्षित एक कमरे में रख दिया और यह भ्रूण किसका है, इसके बारे में पता लगाने के लिए जुट गए हैं। वहीं, पुलिस ने भी मर्ग कायम कर लिया है और अब जांच कर रहे हैं। डॉ. अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार की देर रात एक महिला आई थी, जिसे चार महीने का प्रेग्नेंट होना बताया गया था। लेकिन सुबह ही वह अपने आप बिना किसी को बताए चली गई।
संभवतः इस महिला का यह भ्रूण हो सकता है। लेकिन हम इसकी जांच कर रहे हैं। साथ ही इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है कि यह किस वजह से घटना हुई है। थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अस्पताल से जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची थी। अब अस्पताल से उस महिला के बारे में जानकारी मांगी जा रही है, जहां आगे की जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।