{"_id":"67404376e986d82bba0b4d35","slug":"video-haiiva-para-chhatata-pasha-aana-sa-hathasa-khaii-ma-palta-pakaapa-bl-bl-bca-calka-paracalka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हाईवे पर छुट्टा पशु आने से हादसा, खाई में पलटी पिकअप, बाल-बाल बचे चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हाईवे पर छुट्टा पशु आने से हादसा, खाई में पलटी पिकअप, बाल-बाल बचे चालक-परिचालक
लखीमपुर खीरी के मझगईं इलाके में शुक्रवार सुबह बरेली से सामान लेकर आ रही पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खाई में पलट गई। पिकअप चालक और परिचालक हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसा सड़क पर घूम रहे गोवंशीय पशु को बचाने के चक्कर में हुआ। शुक्रवार सुबह बरेली से सामान लोड करके पिकअप गाड़ी मझगईं आ रही थी। तभी पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर गोवंशीय पशु सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित हो गई, जिससे पिकअप मझगईं की ईदगाह के पास बिजली का खंभा तोड़ते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक हसन व परिचालक बाल-बाल बच गए। गनीमत ये भी रही कि जिस समय गाड़ी खंभे से टकराई, उस वक्त बिजली आपूर्ति बंद थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।