Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
A major decision Mahant throne Mahanirvani Akhara located Mahakal Temple Mahant Vineet Giri Maharaj
{"_id":"69be7a8d19b09c5d5f0d0f8e","slug":"a-major-decision-mahant-throne-mahanirvani-akhara-located-mahakal-temple-mahant-vineet-giri-maharaj-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4074568-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी को लेकर बड़ा निर्णय, महंत विनीत गिरि महाराज ही बने रहेंगे गादीपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी को लेकर बड़ा निर्णय, महंत विनीत गिरि महाराज ही बने रहेंगे गादीपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 05:59 PM IST
महाकाल मंदिर परिसर में स्थित महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी को लेकर आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब महंत गादी पर विनीत गिरि महाराज ही बने रहेंगे। यह निर्णय श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े के पंचों द्वारा लिया गया। खास बात यह है कि महंत गादी पर अभी तक विनीत गिरि महाराज बने हुए थे परंतु स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
महंत विनीत गिरि के इस्तीफे के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। दरअसल विनीत गिरि महाराज ने ही अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते पद से हटने की बात कही थी। दरअसल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग विश्व प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां होने वाली भस्म आरती आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। भस्मारती में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में परंपरा अनुसार भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल को भस्म महानिर्वाणी अखाड़े के महंत गादीपति ही चढ़ाते हैं।
इन्होंने लिया निर्णय
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में आज श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज, सचिव महंत जमना पुरी, सचिव महंत रमेश गिरि, मृत्युंजय भारती, मनोज गिरि, महंत प्रेमपुरी, दिगंबर करण गिरि व दिगंबर गोपाल गिरि ने बैठक कर महंत गादी का निर्णय लिया।
कुंभ मेला भी इन्ही के नेतृत्व में होगा
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि विनीत गिरि महाराज को स्वास्थ्य की दिक्कत थी। इसलिए उन्होंने पंच परमेश्वर के सामने एक कार्य मुक्ति का निवेदन किया था। परंतु, बाबा महाकाल की इच्छा के बिना ना कोई कार्य मुक्त हो सकता है ना कार्य युक्त। इसलिए श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्माणी की कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि महंत विनीत गिरि ही गादी पर बने रहेंगे और आगामी कुंभ मेला भी उन्हीं के नेतृत्व में होगा।सिहस्थ महाकुंभ वर्ष 2028 के विकास कार्यों को लेकर रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि विकास को लेकर अधिकारियों से चर्चा होती रहती है। अखाड़े की तरफ से पूरा सहयोग है। सिंहस्थ मेला अधिकारी हरिद्वार आए थे तब भी उनसे वार्तालाप हुआ था। यहां सरकार जो निर्माण कार्य कर रही है वह काफी अच्छे हैं। दो वर्ष शेष है समय-समय पर बैठकें होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।