Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Father stabs daughter in front of Mahakal Temple, alleges she was sold marriage, being treated in hospital
{"_id":"69aa9426c6e36aa2b60226a9","slug":"father-stabs-daughter-in-front-of-mahakal-temple-alleges-she-was-sold-marriage-being-treated-in-hospital-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4019443-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महाकाल मंदिर के सामने पिता ने मारे बेटी को चाकू, शादी के लिए बेचने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महाकाल मंदिर के सामने पिता ने मारे बेटी को चाकू, शादी के लिए बेचने के आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 04:20 PM IST
Link Copied
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने शुक्रवार सुबह एक झकझोर देने वाली घटना हो गई। एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बेटी को बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है। बेटी का जिला अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।
घटना शुक्रवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर गेट नंबर 1 के सामने (महाकाल घाटी की ओर) यह घटना हुई है। यहां रुद्राक्ष की माला और अन्य धार्मिक सामग्री बेचने वाली 18 वर्षीय वर्षा पर उसके पिता वरसना ने चाकू से हमला कर दिया। भीड़ भरे क्षेत्र में लोग जब तब पूरा मामला समझ पाते तब तक आरोपी ने वर्षा को पीठ व जांघ पर कई जगह चाकू से घायल कर दिया। वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। मौके पर मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और युवती को बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच मौका देखकर आरोपी वहां से निकल भागा। बताया जाता है कि युवती पारदी समुदाय से है। महाकाल क्षेत्र में अपनी मां माना बाई के साथ धार्मिक सामग्री बेचती है और कार्तिक मेला ग्राउंड में बने डेरे में रहती है। मां मानाबाई के मुताबिक पिता वरसना (आरोपी) करीब 16 साल पहले उन्हेें छोड़कर जा चुका है। अब बेटी बड़ी हो गई तो शादी के लालच में साथ रहने का दबाव मना रहा है। वह पैसों के बदले बेटी की कहीं भी शादी करना चाहता है। वह बेटी को बेचना चाहता है। इस मामले में गगन बादल महाकाल थाना प्रभारी ने बताया कि पारदी परिवार के बीच आपस मेें विवाद हुआ है। पिता ने बेटी को चाकू मारकर घायल कर दिया है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पांच लाख में शादी तय करने का आरोप
अस्पताल में मां माना बाई ने बताया कि वारसाना ने बेटी की शादी पांच लाख रुपए में तय कर दी है। रुपए के लालच में वो कई दिनों से शादी का दबाव बना रहा था। जबकि दोनों मां-बेटी इस शादी के पक्ष में नहीं थे। मां-बेटी के इंकार के बाद पिता गुस्से में आ गया और शुक्रवार सुबह इस वारदात को अंजाम दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।