सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   General Secretary Harigiri Akhada Parishad President case - land Akhada investigated claim post President

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद विवाद: अब महामंत्री हरिगिरि बोले- अखाड़े की जमीन की जांच करवाई तो आ गए दावा करने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 07:49 PM IST
General Secretary Harigiri Akhada Parishad President case -  land Akhada investigated claim post President

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को लेकर रविवार को एक विवाद सामने आया था, जिसमें महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज ने मंगलनाथ मार्ग पर श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी अखाड़े में संतों और महंतों के बीच कहा था कि वह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं और उन्हें 8 अखाड़ों का समर्थन प्राप्त है। महानिर्वाणी अखाड़ा सचिव रवींद्र पुरी द्वारा किए गए इस दावे के बाद अध्यक्ष पद को लेकर काफी तरह की चर्चाएं होने लगीं। क्योंकि इसके पहले तक निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज भी अपने आपको अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बताते रहे हैं। लेकिन, इस नए दावे के बाद कोई भी यह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर असली अखाड़ा परिषद अध्यक्ष कौन है।

महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव रवींद्र पुरी द्वारा 8 अखाड़े का समर्थन होने और खुद को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बताए जाने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज उज्जैन पहुंचे। उन्होंने इस मामले में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सपना देखना सभी का हक है। प्रत्येक व्यक्ति जो राजनीति करता है वह अपने आपको बड़े पद पर आसीन होना देखना चाहता है। अखाड़े के अध्यक्ष का चुनाव भी सभी लोगों की सहमति से होता है एजेंडा जारी किया जाता है और सभी अखाड़े के प्रतिनिधि दस्तखत कर अपने अध्यक्ष का चुनाव करते हैं, तब जाकर यह प्रक्रिया पूरी होती है। 26 में से 2 अखाड़े के प्रतिनिधियों को छोड़ दिया जाए तो सभी हमारे साथ हैं।

ये भी पढ़ें- सिंहस्थ से पहले अखाड़ों में दो फाड़: उज्जैन पहुंचे रविंद्र पुरी, बोले-मैं परिषद का अध्यक्ष, आठ अखाड़े मेरे साथ

महामंत्री हरि गिरि महाराज ने कहा कि हां यह बात सही है कि वैष्णव अखाड़े के प्रतिनिधि चुनाव के दौरान हमारे साथ नहीं थे, लेकिन इस अखाड़े के अन्य प्रतिनिधियों ने प्रयागराज में हमें समर्थन दिया है। इसके दस्तावेज और प्रमाण हमारे पास है। दावा कोई भी कर सकता है, लेकिन यह कहना कि मैं अध्यक्ष हूं इसका मैं बुरा नहीं मानूंगा। वैष्णव अखाड़े के अलग-अलग प्रतिनिधि हमारे साथ हैं। आपने यह भी कहा कि कुछ समय पहले हमने अखाड़े की जमीन को अपने नाम पर करने वाले संत महंतों के खिलाफ जांच का निवेदन मेला अधिकारी से किया था, यह जांच शुरू भी हो चुकी है और उसके बाद ही अब इस तरह के लोग सामने आने लगे हैं। क्योंकि हमारे जिम्मे सिंहस्थ करवाने की जिम्मेदारी है। इसीलिए हम चाहते हैं कि अखाड़े की जमीन अखाड़े के नाम पर ही रहे, किसी संत महंत के नाम पर नहीं। इसीलिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक और अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमंत हरिगिरि महाराज बाबा महाकाल के दरबार में शीश नवाने पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और दंडवत प्रणाम भी किया।

नियमों की अनदेखी पर उठाए सवाल
अखाड़ा परिषद की कार्यप्रणाली और हालिया बैठकों पर सवालिया निशान लगाते हुए महाराज ने कहा कि अध्यक्ष या महामंत्री का चयन किसी एक व्यक्ति की इच्छा से नहीं, बल्कि 13 अखाड़ों की सहमति और निर्धारित नियमों से होता है। उन्होंने पूछा कि क्या चुनाव के लिए कोई एजेंडा था? क्या तीन महीने पहले नियमानुसार नोटिस दिया गया था? महाराज ने स्पष्ट किया कि किसी भी संगठन का एक संविधान होता है और देहांत के बाद बैठक बुलाने का अधिकार केवल उसे ही है जिसके पास विधिवत कार्यवाही रजिस्टर और एजेंडा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद श्रृंगवेरपुर में धरने पर बैठे, मस्जिद हटाने की मांग पर अड़े

23 Mar 2026

Video: बरेली की पॉश कॉलोनी से कारोबारी की क्रेटा कार चोरी, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

23 Mar 2026

Kullu: मशाल जलाकर किया स्मार्ट मीटर का विरोध

23 Mar 2026

लखनऊ: शहीद स्मृति भवन में आयोजित विश्व शांति एवं स्थिरता समर्पित कला

23 Mar 2026

लखनऊ: मंत्री ए के शर्मा बोले- घाटमपुर पावर प्लांट में 2 यूनिट चल रही, तीन यूनिट जल्द शुरू हो जाएंगी

23 Mar 2026
विज्ञापन

पाकिस्तानी जासूस के पड़ोस में काम करने वाले ने बताया कैसा था उसका व्यवहार

23 Mar 2026

कानपुर: खुलेआम बिक रहा गांजा, इलाके के लोग परेशान

23 Mar 2026
विज्ञापन

स्वयंसेवकों के घोष की धुन से गूंजा परेड ग्राउंड, आरएसएस ने नव संवत्सर पर किया पथ संचलन

23 Mar 2026

नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता स्वरूप की हुई पूजा, घरों से लेकर मंदिरों तक वातावरण भक्तिमय

23 Mar 2026

कानपुर: बदलते मौसम में बढ़े चिकेन पॉक्स के रोगी, डॉ. जेएस कुशवाहा ने दी बचाव की जानकारी

23 Mar 2026

VIDEO: दो दिवसीय आंबेडकर मेले को लेकर कमेटी पदाधिकारियों ने की बैठक, तैयारियों पर मंथन

23 Mar 2026

Meerut: मवाना में संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रबुद्ध जनों की गोष्ठी, राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर

23 Mar 2026

Mawana: समाधान दिवस में उठे जमीन कब्जे के मुद्दे, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

23 Mar 2026

Meerut: टीबी मुक्त भारत अभियान में 3159 मरीज चिन्हित, 100 दिवसीय सघन अभियान का होगा शुभारंभ

23 Mar 2026

पिपली में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की रैली, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान

23 Mar 2026

Baghpat: हिमांशु की मौत पर व्यापारियों में आक्रोश, बाजार बंद कर जांच की मांग

23 Mar 2026

Kullu: यमराज स्टेडियम में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता, नशा मुक्ति का देंगे संदेश

23 Mar 2026

लखनऊ: मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- 30 मार्च से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी

23 Mar 2026

लखनऊ: गोमती नदी के पानी में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी, ADM बोले- प्रदूषण वजह

23 Mar 2026

लखनऊ: पूर्व मंत्री स्व. सत्यदेव त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा विधायक ने अर्पित किए पुष्प

23 Mar 2026

Bilaspur: नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या में हंगामा, वीडियो वायरल

23 Mar 2026

Nainital: कैंची धाम दर्शन के लिए आए सैलानियों की कार में लगी आग

23 Mar 2026

रेवाड़ी: शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान

23 Mar 2026

महेंद्रगढ़ में शहीदी दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

खानक में माइनिंग विवाद ने पकड़ा तूल: पहाड़ में मारपीट के बाद सामान्य अस्पताल में भी हंगामा

23 Mar 2026

Karnal: फिट इंडिया कार्निवल के दूसरे दिन 700 लोगों ने लिया हिस्सा

23 Mar 2026

गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आर्य ने किया भिवानी में वेलनेस सेंटर की शुभारंभ

23 Mar 2026

VIDEO: आगरा में 350 साल पुराना गणगौर मेला शुरू, दिखा परंपरा और आस्था का संगम

23 Mar 2026

VIDEO: पेड़ पर लटकी मिली महिला की लाश, ससुराल से 10 हजार रुपये लेकर निकली थी; पिता ने खोले चाैंकाने वाले राज

23 Mar 2026

कानपुर: खबर का असर, जलजीवन मिशन की लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत शुरू

23 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed