{"_id":"68454dcef47c554c6d0f8704","slug":"high-voltage-drama-by-the-wife-of-a-wood-smuggler-umaria-news-c-1-1-noi1225-3037574-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Umaria News: लकड़ी तस्कर की पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डिप्टी रेंजर को बनाया बंधक, छेड़खानी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: लकड़ी तस्कर की पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डिप्टी रेंजर को बनाया बंधक, छेड़खानी का लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 03:32 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय अंतर्गत वार्ड क्रमांक 19 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला और उसकी बेटी ने वन विकास निगम की जांच टीम के डिप्टी रेंजर को अपने ही घर में बंधक बना लिया। यह मामला लकड़ी की अवैध तस्करी की जांच से जुड़ा था। बंधक बनाए गए अधिकारी को काफी मशक्कत के बाद पुलिस की मदद से मुक्त कराया जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 में वन विकास निगम द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई के दौरान तीन घन मीटर अवैध लकड़ी जब्त की गई थी। इस मामले में केस भले ही रवि महरा नाम के व्यक्ति के नाम पर दर्ज किया गया हो, लेकिन जांच में सामने आया कि तस्कर रामनिवास शर्मा की भी इसमें भूमिका थी। इसी मामले की पुष्टि करने के लिए वन विकास निगम की टीम रविवार को रामनिवास शर्मा के घर पहुंची थी, जहां उनकी पत्नी और बेटी ने डिप्टी रेंजर को घेरकर घर के अंदर बंधक बना लिया और मारपीट भी की।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अन्य अधिकारी सतर्क हुए और उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया को सूचना दी। निर्देश मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और डिप्टी रेंजर को महिला के कब्जे से मुक्त कराया। मामला यहीं नहीं रुका। कार्रवाई से बचने के लिए महिला खुद कोतवाली पहुंची और डिप्टी रेंजर पर छेड़खानी का आरोप जड़ दिया। पुलिस ने जब महिला की मेडिकल जांच (एमएलसी) कराने की कोशिश की, तो उसने इससे इनकार कर दिया और कोतवाली से चुपचाप निकल गई।
वन विकास निगम अधिकारियों के अनुसार, रामनिवास शर्मा पर पहले से ही लकड़ी तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से विभाग की निगरानी में है। टीम इसी संदिग्ध भूमिका की जांच के तहत शर्मा के घर गई थी, लेकिन वहां स्थिति हिंसक हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।