सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Two groups of transgender people clash over Instagram video

Vidisha : इंस्टाग्राम वीडियो से भड़का किन्नर समाज का विवाद, मामला थाने तक पहुंचा; फिर ऐसे नियंत्रित हुआ माहौल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 08:35 PM IST
Two groups of transgender people clash over Instagram video

विदिशा जिले के शमशाबाद में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो को लेकर उपजे विवाद के बाद मामला थाने तक पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महानीम चौराहा निवासी किन्नर छाया ने शमशाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि शिवानी नाम की किन्नर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर उनके खिलाफ आपत्तिजनक और तथ्यहीन आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। शिकायत में छाया किन्नर ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में शिवानी किन्नर द्वारा छाया किन्नर को लेकर आरोप लगाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और मामला तूल पकड़ते हुए पुलिस तक पहुंच गया।

विवाद के बाद विदिशा, रायसेन, भोपाल और शमशाबाद क्षेत्र के किन्नर समुदाय के कई लोग एकजुट होकर शमशाबाद थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। थाने परिसर के बाहर कुछ समय तक हलचल की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

ये भी पढ़ें- MP: शिवपुरी में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, महिला ने फोन पर प्यार के जाल में फंसाया; फिर ठग लिए लाखों रुपये

इस बीच, किन्नर समुदाय की ओर से खुशी शर्मा ने एक अन्य शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि विदिशा, भोपाल और रायसेन के किन्नर समुदाय के लोग शमशाबाद थाने पहुंचे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परवीन गुरु की शिष्या खुशी के खिलाफ खुशी किन्नर द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए गए। इसके साथ ही कुछ युवकों द्वारा शमशाबाद में रहने को लेकर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

थाना प्रभारी राजपाल जादौन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया से जुड़े मामलों में तथ्यों की पुष्टि आवश्यक होती है, इसलिए जांच पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

स्वच्छ भारत मिशन के तहत रूपईडीहा में दुकानदारों को गीला-सूखा कचरा रखने को डस्टबिन वितरित

10 Feb 2026

VIDEO: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक का आयोजन

10 Feb 2026

VIDEO: मैनपुरी में एल्बेंडाजोल गोली खाने से 20 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती

10 Feb 2026

अयोध्या में नाला निर्माण बना जाम का कारण, चुंगी चौराहे पर घंटों थमी रही रफ्तार

10 Feb 2026

Srinagar: पाव-अकरी क्षेत्र में ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

10 Feb 2026
विज्ञापन

MP Board Exam: कैसा रहा एमपी बोर्ड में 12वीं का English का एग्जाम? छात्रों ने बताया

10 Feb 2026

अयोध्या में कूटरचित दस्तावेजों से मंदिर की संपत्ति पर कब्जे का खुलासा

10 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: मर्चेंट चैंबर हॉल में एसबीआई की तरंग पेंशनर संगोष्ठी आयोजित

10 Feb 2026

कानपुर: कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाइवे भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों ने दिया ज्ञापन

10 Feb 2026

रोहतक में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के जन्मदिन पर काटा सेशन जज ने 64 पाउंड का केक

10 Feb 2026

Bageshwar: भैरूचौबट्टा जिपं क्षेत्र में क्षेत्रवासियों ने समस्याओं का जल्द निदान करने की मांग की

10 Feb 2026

अयोध्या में अश्वमेघ महायज्ञ का आयोजन, राम के आदर्शों से जीवन जीने की कला सीखने की बताई गई बात

10 Feb 2026

Jammu kashmir: बंदीपोरा में बर्फ की चादर पर खेलों का धमाल, YSS ने मनाया स्नो फेस्टिवल

Jammu Kashmir Budget Session: अनुच्छेद 370 को लेकर सदन में हंगामा, रणबीर पठानिया का बड़ा बयान

10 Feb 2026

Udhampur: सड़कों और बिजली की समस्या पर ग्रामीणों से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष

10 Feb 2026

Video : गंगोत्री विहार कॉलोनी विवाद में अपना पक्ष रखने नगर निगम पहुंचे विधायक बेदी राम

10 Feb 2026

Sirmour: माजरा स्कूल में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

10 Feb 2026

Kullu: आपदा के छह महीने बाद भी न मुआवजा मिला न हालात सामान्य हुए

10 Feb 2026

Solan: यूको बैंक ने सोलन में किया एमएसएमई कार्निवाल का आयोजन

10 Feb 2026

Weather Update: मौसम ने ली फिर ली करवट, बारिश, ठंड पर जानिए आने वालि दिनों का हाल।

10 Feb 2026

Video : केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता

10 Feb 2026

Video : केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग में ऑनलाइन पेमेंट नहीं ले रहे कर्मी, सिर्फ कैश ले रहे

10 Feb 2026

अंबेडकरनगर में कचेहरी मार्ग पर लगा भयंकर जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

10 Feb 2026

सीतापुर में गांव के बाहर झोपड़ी में मिली लापता बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा

10 Feb 2026

Tharali: लोनिवि निर्माण खंड थराली के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने भी किया कार्यबहिष्कार

10 Feb 2026

MP Board Exam: बोर्ड के एग्जाम हुए शुरू, परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे छात्र, वीडियो आया सामने।

10 Feb 2026

Bihar News: सुपौल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, हड़कंप मचा

10 Feb 2026

तरनतारन कॉलेज कांड, दिनदहाड़े छात्रा की हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

VIDEO: पति-पत्नी और तीन बच्चों की लाशें, दीवार समेत तीन जगह मिले सुसाइड नोट; सबमें इस बात का है जिक्र

10 Feb 2026

VIDEO: 16 फरवरी को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

10 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed