Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
47 Devotees Depart Under 'Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana'; MLA Dr. Ajay Gupta Flags Off the Group
{"_id":"69bb879fb1924417ea0ebe49","slug":"video-47-devotees-depart-under-mukhyamantri-teerth-yatra-yojana-mla-dr-ajay-gupta-flags-off-the-group-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 47 श्रद्धालु रवाना, विधायक डॉ अजय गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 47 श्रद्धालु रवाना, विधायक डॉ अजय गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 47 श्रद्धालुओं के जत्थे को बस के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब और माता नैयना देवी मंदिर में जाकर माथा टेकेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को उनके धार्मिक विरसे से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जो कौमें अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी रहती हैं, वे हमेशा प्रगति करती हैं। सरकार एक ओर जहां विकास कार्यों के माध्यम से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए मुफ्त सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से जुड़े 47 श्रद्धालुओं को इस योजना के तहत धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भेजा गया है और भविष्य में भी ऐसे जत्थे नियमित रूप से रवाना किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे धार्मिक स्थलों पर माथा टेकते समय क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
कार्यक्रम में कुरनेश महाजन, लक्खा डीजे, राहुल मट्टू, रितु महाजन, चिराग मेहरा, मैडम रुचि, मनजीत सिंह, सौरभ कुमार सहित आम आदमी पार्टी के कई वॉलिंटियर्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।