Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Gurinder Singh Mathrewal Assumes Charge as Secretary (Section 85) of the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee.
{"_id":"69bba51d454c62fc2402aedb","slug":"video-gurinder-singh-mathrewal-assumes-charge-as-secretary-section-85-of-the-shiromani-gurdwara-parbandhak-committee-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने संभाली एसजीपीसी के सेक्शन 85 के सचिव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने संभाली एसजीपीसी के सेक्शन 85 के सचिव की जिम्मेदारी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा सरदार गुरिंदर सिंह मथरेवाल को सेक्शन 85 के सचिव के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मथरेवाल ने आज अपना पद संभालते हुए गुरु साहिब का शुक्राना अदा किया और इस नियुक्ति को गुरु रामदास जी की कृपा बताया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह पहले भी सेक्शन 85 में मीट सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान धामी ने उनकी पिछली सेवाओं पर भरोसा जताते हुए अब उन्हें सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
मथरेवाल ने कहा कि वह गुरु चरणों में अरदास करते हैं कि सच्चे पातशाह उन्हें यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेक्शन 85 के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक गुरुद्वारों के प्रबंधन को और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब भी प्रबंधन में बदलाव होता है तो संगतों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं, और वह उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि पंथक सेवाएं गुरु साहिब की कृपा से ही संभव हैं और वह एक सेवक के रूप में दिन-रात मेहनत करते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।