{"_id":"69a41c7ae57882f9120f44e9","slug":"video-amatasara-vasata-ma-lvarasa-nprha-ka-shata-ka-le-samahaka-arathasa-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर वेस्ट में लावारिस रूहों की शांति के लिए सामूहिक अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर वेस्ट में लावारिस रूहों की शांति के लिए सामूहिक अरदास
Ankesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:31 PM IST
Link Copied
अमृतसर वेस्ट हलके में समाज सेवी संस्था एक सहारा संस्था की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, खंडवाला में लावारिस रूहों की शांति के लिए सामूहिक अरदास करवाई गई। इस अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ, कीर्तन और अरदास के उपरांत लंगर भी वितरित किया गया।
समागम को संबोधित करते हुए समाज सेवी कमल कुमार ने कहा कि अमृतसर में अक्सर ऐसी लावारिस देहें मिलती हैं, जिनके पारिवारिक वारिस मौजूद नहीं होते। कई बार अंतिम संस्कार तो हो जाता है, लेकिन अंतिम रस्में अधूरी रह जाती हैं। उन्होंने चिंता जताई कि कुछ स्थानों पर पांच–छह वर्षों तक अस्थियां जल प्रवाह के लिए नहीं ले जाई जातीं, जो समाज के लिए गंभीर विषय है।
कमल कुमार ने बताया कि उनकी संस्था लावारिस देहों का संस्कार पूरी रीति-रिवाज के अनुसार करती है और बाद में गोइंदवाल साहिब या ब्यास में अस्थियों का जल प्रवाह भी करवाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सेवा किसी लालच या राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि मानवता के फर्ज के तहत की जा रही है।
उन्होंने युवाओं से नम्रता, सहनशीलता, प्रेम और क्षमा जैसे गुण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि समाज में बढ़ रही बेरुखी को इन्हीं मूल्यों से दूर किया जा सकता है। अंत में संगत ने अरदास की कि परमात्मा लावारिस रूहों को अपने चरणों में स्थान दे और इस सेवा से जुड़े सभी सेवादारों पर अपनी कृपा बनाए रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।