Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Complaint filed at the Sri Akal Takht against Dalip Thakur Singh, who is associated with the Namdhari sect.
{"_id":"69cb99ae62715492b7074cca","slug":"video-complaint-filed-at-the-sri-akal-takht-against-dalip-thakur-singh-who-is-associated-with-the-namdhari-sect-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नामधारी संप्रदाय से जुड़े दलीप ठाकुर सिंह के खिलाफ श्री अकाल तख्त में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामधारी संप्रदाय से जुड़े दलीप ठाकुर सिंह के खिलाफ श्री अकाल तख्त में शिकायत
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भूपिंदर सिंह गिन्नी ने नामधारी संप्रदाय से जुड़े दलीप ठाकुर सिंह के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकारों से बातचीत में गिन्नी ने कहा कि सिख धर्म और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सिखों के लिए गुरु ग्रंथ साहिब ही सर्वोच्च गुरु हैं और उनकी बेअदबी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गिन्नी ने आरोप लगाया कि दलीप ठाकुर सिंह विदेश में बैठकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस मुद्दे पर बनाई गई उनकी एक वीडियो पर दबाव बनाकर उसे डिलीट करवाया गया, लेकिन वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अपने पद से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन गुरु की मर्यादा के साथ समझौता नहीं करेंगे। गिन्नी ने सिख संस्थाओं और अन्य सदस्यों से भी इस मामले में आवाज उठाने की अपील की।
उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मांग की कि मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आरोपी से सिख समुदाय से माफी मंगवाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।