{"_id":"6997daaaa52253f670090e37","slug":"video-mp-gurjeet-singh-aujla-attacks-the-government-over-the-sarpanchs-murder-case-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरपंच की हत्या मामले में सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच की हत्या मामले में सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सरकार को घेरा
तरनतारन जिले के पट्टी हलके में एक विवाह समारोह के दौरान सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में सरपंच का चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।
घायल का हाल जानने अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दिनदहाड़े विवाह समारोह में इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। औजला ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और गैंगस्टरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सख्त कदम उठाकर हालात पर काबू पाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।