{"_id":"6a60c8ad6ba33868810d4aef","slug":"punjab-pharmacy-officer-exam-high-tech-cheating-gang-caught-in-recruitment-exam-opposition-surrounds-mann-go-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Pharmacy Officer Exam: भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह पकड़ा, विपक्ष ने मान सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Pharmacy Officer Exam: भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह पकड़ा, विपक्ष ने मान सरकार को घेरा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 22 Jul 2026 07:14 PM IST
पंजाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 454 फार्मेसी अफसर पदों के लिए रविवार को आयोजित भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह पकड़ा गया। पंजाब पुलिस ने सात नकल कराने वालों और 28 अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया है। उनके कब्जे से 27 बैटरी संचालित वायरलेस डिवाइस बरामद हुई हैं।जांच में सामने आया कि गिरोह फरीदकोट, फिरोजपुर और कोटकपूरा के परीक्षा केंद्रों पर 42 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नकल करा रहा था। इनमें से 14 अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने से पहले ही निकल गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक नहीं हुआ और परीक्षा प्रणाली या किसी अधिकारी की भूमिका सामने नहीं आई है। पंजाब फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक विवाद पर एसएडी सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, आम आदमी पार्टी सबसे दोहरे चेहरे वाली पार्टी है। केजरीवाल यहां आकर कहते हैं कि पेपर लीक के कारण धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी यही कहते हैं। लेकिन महज दो दिन पहले बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने फार्मेसी ऑफिसर की परीक्षा आयोजित की, जिसमें 7,000 छात्र शामिल हुए। बड़े पैमाने पर पेपर लीक हुआ और आरोप है कि प्रत्येक पेपर 13 लाख रुपये में बेचा गया। पंजाब फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, "मेरी मांग है कि फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण पंजाब के शिक्षा मंत्री हरदीप बैंस को इस्तीफा देना चाहिए और भगवंत मान को पंजाब के छात्रों, युवाओं, बच्चों और परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।