{"_id":"6a3cd84bda6a8c1ebc03adab","slug":"video-congress-to-mobilize-students-against-the-neet-paper-leak-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नीट पेपर लीक के खिलाफ विद्यार्थियों को लामबंद करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट पेपर लीक के खिलाफ विद्यार्थियों को लामबंद करेगी कांग्रेस
नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेसविद्यार्थियों को लामबन्द करेगी। छात्रों की गूंज अभियान 40 दिन चलेगा। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। इस अभियान में विद्यार्थियों का पंजीकरण होगा और उनके वॉइस मैसेज लिए जाएंगे। 9 अगस्त को दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ बड़ा प्रदर्शन होगा।
शुक्ला ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो और पेपर लीक मामले में माफिया की जांच हो। कांग्रेस का अभियान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुरू होगा। शुक्ला ने मांग की कि नेशनल टेस्ट एजेंसी और उनसे जुड़ी सभी संस्थाओं का ऑडिट किया जाए। - लोकसभा के मानसून सत्र में भी कांग्रेस इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। शुक्ला ने कहा कि सरकार इस बात को सुनिश्चित करे कि भविष्य में पेपर लीक की घटनाएं पूरी तरह बंद हो। 1975 की इमरजेंसी पर शुक्ला ने कहा कि उस घटना को तो 50 साल पूरे हो चुके हैं, इससे बड़ी इमरजेंसी तो इस वक्त देश में चल रही है और उसकी ओर केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।