बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dispute over mining escalates in Maddepur during the rainy season; villagers level serious allegations against the company

बरसाती मौसम में माइनिंग को लेकर मद्देपुर में बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:10 PM IST
Dispute over mining escalates in Maddepur during the rainy season; villagers level serious allegations against the company
गांव मद्देपुर में कथित गैर-कानूनी रेत माइनिंग को लेकर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने एक निजी कंपनी पर नियमों की अनदेखी कर माइनिंग कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, जल संसाधन विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि इससे पहले गांव मीओवाल, माओ साहिब और संगोवाल (तहसील फिल्लौर) में आवंटित डीसिल्टिंग साइटों पर भी संबंधित कंपनी द्वारा कथित रूप से नियमों का उल्लंघन किया गया था। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक के बावजूद कथित तौर पर गैर-कानूनी माइनिंग जारी रही। इधर ग्राम पंचायत मद्देपुर ने भी बरसाती मौसम का हवाला देते हुए तीन माह तक माइनिंग कार्य बंद रखने का प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभाग को भेज दिया है। कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव बलजीत सिंह ने बताया कि सरपंच परमजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अगले तीन महीने गांव में माइनिंग नहीं होने दी जाएगी। इसी मांग को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देने का भी ऐलान किया गया है। धरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की बात सुनने के बाद उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायत का जल्द समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से जमीन मालिकों पर दबाव बनाकर गांव में गैर-कानूनी माइनिंग कराने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि एनजीटी के निर्देशों के अनुसार नदी से निकाले गए मटेरियल का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता। विभागीय आदेशों में भी स्पष्ट है कि डीसिल्टिंग से निकला मटेरियल नदी से बाहर नहीं ले जाया जाएगा और उसका उपयोग केवल नदी के तटबंधों को मजबूत करने के लिए किया जा सकता है। ग्रामीणों और पंचायत ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच, कथित गैर-कानूनी माइनिंग पर तत्काल रोक, दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव बलजीत सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार बरसात के मौसम में रेत खनन पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद रेत माफिया प्रशासन और पुलिस की कथित मिलीभगत से अवैध खनन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत द्वारा विरोध में प्रस्ताव पारित किए जाने के बावजूद प्रशासन और पुलिस पंचायत की आपत्तियों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: गोंडा में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे

20 Jul 2026

Video: महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मंत्री और डीएम ने लिया जायजा

20 Jul 2026

Kullu Hospital Death Case: महिला की मौत मामले में डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल, जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई का इंतजार

20 Jul 2026

Bilaspur: घुमारवीं कॉलेज में पीजी प्रवेश काउंसलिंग शुरू, 206 विद्यार्थियों ने किया आवेदन; 22 जुलाई को जारी होगी मेरिट सूची

20 Jul 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में सपा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, VIDEO

20 Jul 2026
विज्ञापन

Video: कुल्लू में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

20 Jul 2026

कानपुर: बारिश से लबालब हुए खेत, धान की रोपाई में आई तेजी, किसानों के चेहरे खिले

20 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: पहली बारिश में ही खुली NHAI की पोल, ओवरब्रिज से गिर रहे पानी से हादसों का खतरा बढ़ा

20 Jul 2026

कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लखनऊ में निकाला विरोध मार्च

20 Jul 2026

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: ध्वस्त की जा रही 15 मौतों वाली इमारत, पुलिस बल तैनात

20 Jul 2026

हिंडन नदी उफान पर: गाजियाबाद के करहैड़ा में जलभराव, सड़कें डूबी-घरों तक पहुंचा पानी; आवागमन बाधित

20 Jul 2026

गाजियाबाद: संयुक्त अस्पताल में मरीजों की भीड़, ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए घंटों इंतजार

20 Jul 2026

Meerut: राज्यपाल ने 450 विद्यार्थियों को उपाधि, 21 मेधावियों को दिए पदक; कृषि विवि का दीक्षांत समारोह

20 Jul 2026

वारसी नगर में मकान का लिंटर गिरा, महिला समेत पांच बच्चे घायल

20 Jul 2026

पारकर इंटर कॉलेज में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

20 Jul 2026

24वीं वाहिनी पीएसी में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

20 Jul 2026

Shahjahanpur: मकानों के सामने भरा बारिश का पानी, लोगों का निकलना हुआ दूभर

20 Jul 2026

Meerut: मुख्य सचिव और डीजीपी पहुंचे, कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक शुरू

20 Jul 2026

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू हाउस अरेस्ट, VIDEO

20 Jul 2026

मुंबई स्टेट किकबॉक्सिंग में सिकठा के राज सिंह ने जीता गोल्ड, नेशनल के लिए चयन; VIDEO

20 Jul 2026

कंक्रीट कोर्ट पर डाइव लगाना रिस्की, खराब हो रहे बास्केटबॉल-वॉलीबॉल खिलाड़ियों के घुटने; VIDEO

20 Jul 2026

Sirmour: रेड अलर्ट के बीच नाहन में बारिश का कहर, सड़कों पर बहा पानी; जनजीवन प्रभावित

20 Jul 2026

VIDEO: जिसे पकड़ने के लिए यूपी और एमपी पुलिस बिछा रही थी जाल, वो सत्ता मुठभेड़ में गिरफ्तार

20 Jul 2026

Una: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से माफी की मांग, भूतपूर्व सैनिक रामपाल ने दी घेराव की चेतावनी

20 Jul 2026

जौहर विवि और सोनम वांगचुक के समर्थन में सपाइयों ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन

20 Jul 2026

Sawan Somwar 2026: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, शिवलिंग पर चढ़ाया बेलपत्र और दूध

20 Jul 2026

जवाहर भवन में लगी आग, तीसरे तल पर सामान से पटी आधी गैलरी; इमरजेंसी में कैसे भाग पाएंगे लोग?

20 Jul 2026

Video: शिमला में युवाओं का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक के समर्थन में नारेबाजी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

20 Jul 2026

लखनऊ में मोबाइल चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

20 Jul 2026

अलीगढ़ में और तेज हुई बारिश

20 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed