{"_id":"6a75d376e3f2cb2a10072428","slug":"video-in-view-of-independence-day-the-grp-conducted-a-search-operation-at-railway-stations-in-faridkot-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया सर्च ऑपरेशन
फरीदकोट जिले में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीआरपी थाना फरीदकोट की ओर से फरीदकोट, संधवां, कोटकपूरा, जैतो समेत आसपास के रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पंजाब की स्पेशल डीजीपी (रेलवेज) शशि प्रभा त्रिवेदी के निर्देशों पर चलाए गए अभियान का नेतृत्व एसएचओ जसवीर सिंह ने किया। इस दौरान आरपीएफ और जिला पुलिस की टीमें भी साथ रहीं।
पुलिस टीमों ने मेटल डिटेक्टरों व अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, टिकट खिड़कियों, पार्सल घर, पार्किंग और रेलवे ट्रैक की जांच की। यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। संधवां रेलवे स्टेशन के पास किसानों के धरने को देखते हुए विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और स्थिति शांतिपूर्ण रही। पुलिस ने यात्रियों से लावारिस सामान को न छूने और तुरंत जीआरपी को सूचना देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।