{"_id":"6a75d8c7ba0e617f7d037987","slug":"video-massive-protest-at-pec-in-chandigarh-over-stray-dogs-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में स्ट्रे डॉग्स को लेकर PEC में जोरदार प्रदर्शन, डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में स्ट्रे डॉग्स को लेकर PEC में जोरदार प्रदर्शन, डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में स्ट्रे डॉग्स को हटाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को शहर के डॉग लवर्स, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं, युवाओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने PEC डायरेक्टर कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कैंपस से हटाए गए सभी कम्युनिटी डॉग्स को वापस लाने और PEC डायरेक्टर राजेश भाटिया के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के PEC दौरे से पहले वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत नगर निगम ने करीब 50 कम्युनिटी डॉग्स को कैंपस से हटाया था। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री का दौरा खत्म होने के बावजूद सभी डॉग्स को उनके मूल स्थान पर वापस नहीं लाया गया। अब तक करीब 15 डॉग्स को ही वापस लाए जाने की बात कही जा रही है।
मांग पत्र में प्रदर्शनकारियों ने दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, हटाए गए सभी कम्युनिटी डॉग्स को उन्हीं स्थानों पर तत्काल वापस छोड़ा जाए, जहां से उन्हें हटाया गया था। दूसरी, PEC निदेशक और पशु कल्याण संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच औपचारिक और समयबद्ध बैठक कर इस मामले का समाधान निकाला जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।