{"_id":"6a65f287f39f84e7170daa23","slug":"video-kisan-mazdoor-sangharsh-committee-burnt-the-punjab-governments-effigy-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष समिति ने पंजाब सरकार का जलाया पुतला, पुलिस कार्रवाई का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष समिति ने पंजाब सरकार का जलाया पुतला, पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसानों और मजदूरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ और डॉ. गुरमेल सिंह फत्तेवाला ने कहा कि पंजाब सरकार सफाई सेवकों, बिजली कर्मचारियों और मनरेगा मजदूरों के शांतिपूर्ण आंदोलनों पर पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है, जिसकी किसान मजदूर संघर्ष समिति कड़ी निंदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पटियाला में बिजली कर्मचारियों, फिर खन्ना में मनरेगा मजदूरों और अब बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई की गई।
नेताओं ने मांग की कि आंदोलनरत सभी वर्गों की मांगें तुरंत मानी जाएं, लोगों पर पुलिस दमन बंद किया जाए तथा सरकार द्वारा लाई गई लैडपूलिग नीति को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर बड़ा संयुक्त आंदोलन छेड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।