{"_id":"69e99858abd885de770431a0","slug":"video-message-of-digital-ticketing-conveyed-through-street-plays-at-stations-in-the-firozpur-division-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर मंडल के स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक से डिजिटल टिकटिंग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर मंडल के स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक से डिजिटल टिकटिंग का संदेश
फिरोजपुर मंडल ने रेलयात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। इसी क्रम में 26 अप्रैल तक चलाए जा रहे 21 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आज अमृतसर रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के लाभों और विशेष रूप से ‘रेलवन’ ऐप के जरिए आसान व त्वरित टिकट बुकिंग की जानकारी दी गई। नाट्य कलाकारों ने यह संदेश दिया कि कैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि यात्रा को भी अधिक सुविधाजनक बनाते हैं। नुक्कड़ नाटक को यात्रियों ने सराहा और उपस्थित लोगों ने ‘रेलवन’ ऐप के उपयोग में रुचि दिखाई। ‘रेलवन’ ऐप के माध्यम से यात्रियों को कई लाभ प्राप्त होते हैं, जिनमें छुट्टे पैसे रखने की झंझट से मुक्ति, 3 प्रतिशत की छूट, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल तथा कतारों से निजात शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।