{"_id":"69cb9fa319041244aa027992","slug":"video-mother-and-son-attacked-in-pathankot-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में मां-बेटे पर जानलेवा हमला, देखिए वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में मां-बेटे पर जानलेवा हमला, देखिए वीडियो
पठानकोट के शिव नगर में गत रात गुंडागर्दी दिखाते हुए हथियारबंद युवकों ने मां-बेटे पर घर में घुसकर हमला कर दिया। वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई है। हमलावर 8 के करीब बताए जा रहे है। युवक की दोनों टांगों और सिर पर दातर से हमला किया गया है। जबकि घायल युवक की माता के माथे पर भी दातर से हमला और पिता के हाथ भी वार करते हुए घायल किया गया है। आरोपियों ने घर में भी तोडफोड़ कर वाहनों भी तोड़ दिए। घायलों की पहचान शिव नगर निवासी 24 वर्षीय अर्जुन उर्फ रिक्की, उसके पिता राजकुमार और माता शमा के तौर पर हुई है। लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घायल अर्जुन के भाई अजय ने कहा कि कुछ समय पहले अर्जुन और ढाकी के रहने वाले युवकों की बाइक बाजार में टकराई थी। इस दौरान अर्जुन से उनकी बहस हुई और तभी अर्जुन ने उनसे माफी भी मांगी। लेकिन, उक्त युवक नहीं माने। गत रात करीब 10 बजे हथियारों से लैस 8 से 10 युवक उनके घर में घुस आए और घर के अंदर मौजूद अर्जुन पर सबसे पहले हमला कर दिया। किसी तरह मोहल्ला वासी और रिश्तेदार उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। परंतु, अर्जुन की हालत को गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी खुले में घूम रहे हैं। बार-बार धमकियां दे रहे हैं। अब पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे ताकि, बाकी परिवार सुरक्षित रह सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।