{"_id":"69ad0ef2fe1f92791a0d31e2","slug":"video-sarva-naujavan-sabha-celebrated-international-womens-day-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सर्व नौजवान सभा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व नौजवान सभा फगवाड़ा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली समारोह फगवाड़ा में प्रधान सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस समारोह में पवन बीसला डिप्टी चीफ इंजीनियर पीएसपीसीएल नवांशहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रिंसिपल गुरमीत सिंह पलाही ने की। समागम के दौरान विशेष अतिथियों के रूप में मुक्ति गुप्ता ईटीओ फगवाड़ा, संतोष कुमार गोगी जिला सचिव आम आदमी पार्टी, तविंदर राम चेयरमैन मार्केट कमेटी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली पांच महिलाओं मनिंदर कौर विरदी सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स कपूरथला, डा. सिमरदीप कौर एसएमओ फगवाड़ा, प्रितपाल कौर तुली पार्षद, कुलदीप कौर सरपंच खलवाड़ा तथा संदीप कौर घुम्मण नेशनल पावर लिफ्टर को शॉल, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।