{"_id":"6a3d06674b6fca615905afce","slug":"video-sir-process-begins-in-punjab-blos-in-moga-are-going-door-to-door-to-get-forms-filled-out-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में एसआईआर शुरू, मोगा में बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में एसआईआर शुरू, मोगा में बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे फॉर्म
पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसी कड़ी के तहत मोगा में भी बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर पहले चरण के तहत फॉर्म भरवाने का कार्य शुरू कर दिया है। बीएलओ विनय कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर प्रक्रिया संबंधी जानकारी देना और फॉर्म भरवाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह केवल मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने की प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि जो लोग स्वयं फॉर्म नहीं भर सकते, उनकी सहायता बीएलओ द्वारा की जा रही है, जबकि जो लोग फॉर्म भरना जानते हैं, वे स्वयं भी यह प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। वर्तमान में SIR का पहला चरण शुरू हुआ है, जिसके बाद दूसरा चरण भी लागू किया जाएगा।
BLO ने बताया कि पंजाब में इससे पहले वर्ष 2003 में SIR प्रक्रिया हुई थी। उन्होंने कहा कि जो लोग 2003 से पहले पंजाब में रह रहे हैं, उन्हें किसी प्रकार का डर या भ्रम नहीं होना चाहिए। वहीं जिन मतदाताओं के वोट 2003 के बाद बने हैं, वे भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर आसानी से SIR प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन बनाने में प्रशासन का साथ दें।
लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएलओ (BLO) घर-घर आकर फॉर्म भर रहे हैं और इस प्रक्रिया से उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया होनी चाहिए, ताकि मतदाता सूची में मौजूद डुप्लीकेट वोटों को हटाया जा सके और केवल वास्तविक एवं पात्र मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इससे मतदान प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनेगी।
जिला चुनाव अधिकारी सागर सेतिया ने बताया कि मोगा में इस अभियान के अंतर्गत 92 प्रतिशत से अधिक प्री-एसआईआर मैपिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में 804 बीएलओ, 4 ईआरओ तथा अन्य फील्ड टीमों को तैनात किया गया है। बीएलओ प्रत्येक घर में कम से कम तीन बार जाएंगे और घर-घर फॉर्म वितरण का यह अभियान 24 जुलाई 2026 तक चलेगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का उद्देश्य “प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र व्यक्तियों को सूची से बाहर करना” है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।