{"_id":"69ecadf05cd65f0eaf0dab25","slug":"video-aap-workers-protest-outside-harbhajan-singh-house-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सियासी घमासान, हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन, पुतला जलाया; दीवारों पर लिखा गद्दार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सियासी घमासान, हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन, पुतला जलाया; दीवारों पर लिखा गद्दार
जालंधर में उस वक्त माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल, हाल ही में आप पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के बागी होने और उनमें से कुछ के भाजपा में शामिल होने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।
इसी गुस्से के चलते कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी की और दीवारों पर ‘गद्दार’ लिख दिया। प्रदर्शनकारियों ने सिर पर काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में हालात तनावपूर्ण हो गए और कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी बहस भी हुई।
मौके पर नगर निगम के मेयर विनीत धीर और नीतिन कोहली भी पहुंचे, लेकिन विरोध के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। मीडिया से बातचीत में आप यूथ विंग पंजाब के जनरल सेक्रेटरी संजीव चौधरी ने कहा कि पंजाब के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और जो नेता जनता की आवाज उठाने के लिए राज्यसभा भेजे गए थे, वही अब पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीतियां शुरू से ही पंजाब के खिलाफ रही हैं। संजीव चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी पंजाब के साथ “गद्दारी” करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह विरोध जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने चुनौती दी कि पार्टी छोड़ने वाले नेता इस्तीफा देकर मैदान में उतरें और चुनाव जीतकर दिखाएं।
यह घटना जालंधर की राजनीति में बढ़ते तनाव और दल-बदल को लेकर जनता के बीच उबाल को साफ दर्शाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।