{"_id":"6a85eb955c5897b6dc002771","slug":"video-brother-murdered-over-property-dispute-in-jalandhar-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में संपत्ति विवाद को लेकर भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। थाना सदर क्षेत्र के धर्मपुरा आबादी (खांबड़ा) में एक बड़े भाई ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने 35 वर्षीय विकलांग छोटे भाई पर तेजधार हथियार, डंडों और ईंट से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक टहिल दास का अपने बड़े भाई सोहांग उर्फ भोला के साथ घरेलू संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सोहांग व उसकी पत्नी कमलजीत कौर ने कथित तौर पर टहिल दास पर हमला कर दिया।
वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की बुजुर्ग मां हरबंस कौर के बयानों के आधार पर थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। एडीसीपी-2 माधवी शर्मा के अनुसार, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून से सना डंडा, टूटी हुई करद (तेजधार हथियार), खून लगी सीमेंट की ईंट और ऑटो रिक्शा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।