Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
Land mafias have encroached upon 32 bighas of Nazul land worth Rs 80 crore near the DM's residence, and the administration has freed it.
{"_id":"6a85953c0b8bf553fd0a0431","slug":"video-land-mafias-have-encroached-upon-32-bighas-of-nazul-land-worth-rs-80-crore-near-the-dms-residence-and-the-administration-has-freed-it-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीएम आवास के पास 80 करोड़ की 32 बीघा नजूल जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा, प्रशासन ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीएम आवास के पास 80 करोड़ की 32 बीघा नजूल जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा, प्रशासन ने कराया मुक्त
मैनपुरी। भूमाफियाओं ने जिलाधिकारी आवास के पास मौजूद करीब 80 करोड रुपए कीमत की 32 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। जिलाधिकारी को इस संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने दस्तावेज तलब किया, जिसमें अवैध कब्जे का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व टीम को मौके पर भेज कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया और उसके बाद नगर पालिका को आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए। मंगलवार देर रात को नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक नजूल वरुण मिश्रा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में तीन अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसके बाद से नगर पालिका अपनी सभी नजूल की जमीनों का विवरण खोजने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के पास अभी ऐसा कोई भी डाटा नहीं है, जिससे उन्हें क्षेत्र में मौजूद नजूल की जमीन की जानकारी हो सके। नगर पालिका की ओर से तहसील में इस संबंध में पत्राचार किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसी सभी नजूल की जमीनों पर जहां अवैध रूप से कब्जा किया गया है कार्रवाई कर मुक्त कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।