Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Cash worth ₹30,000 and other items stolen after breaking the locks of a sweet shop at Jalandhar's Ghas Mandi Chowk.
{"_id":"6a5f3fe5597dac146e089304","slug":"video-cash-worth-rs30000-and-other-items-stolen-after-breaking-the-locks-of-a-sweet-shop-at-jalandhars-ghas-mandi-chowk-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के घास मंडी चौक में स्वीट शॉप के ताले तोड़कर 30 हजार की नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के घास मंडी चौक में स्वीट शॉप के ताले तोड़कर 30 हजार की नकदी व सामान चोरी
जालंधर के घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में देर रात चोरों ने ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारी ने शटर के ताले टूटे देख दुकान मालिक को सूचना दी। घटना के बाद थाना-5 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि वह कई वर्षों से घास मंडी चौक में दुकान चला रहे हैं। रोजाना की तरह वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 8:30 बजे कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा तो शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो गल्ला जमीन पर गिरा हुआ था और दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। चोर गल्ले में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी के साथ अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में डर का माहौल है।
वहीं, थाना-5 के जांच अधिकारी बलविंदर कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।