{"_id":"69904e71f4e1c02dc60c844c","slug":"video-jalandhar-school-uproar-female-teacher-beats-child-during-student-dispute-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में छात्रों के विवाद में महिला टीचर ने एक बच्चे को पीटा, मां हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में छात्रों के विवाद में महिला टीचर ने एक बच्चे को पीटा, मां हुई बेहोश
जालंधर के गढ़ा के टंकी मोहल्ला स्थित स्कूल में छात्रों के आपसी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। एक शिक्षक पर छठी कक्षा के छात्र की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद स्कूल परिसर में भारी हंगामा हो गया। घटना के दौरान एक छात्र की मां बेहोश भी हो गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पीड़ित छात्र के पिता राकेश कुमार के अनुसार, उनके बेटे का स्कूल में एक अन्य छात्र से झगड़ा हुआ था, जो स्कूल टीचर रितु का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोप है कि झगड़े के बाद टीचर ने राघव को पीटना शुरू कर दिया और उसे घर तक ले जाकर भी मारपीट की। इस घटना की जानकारी उन्हें एक अन्य शिक्षक के फोन के माध्यम से मिली। पिता का कहना है कि घटना के बाद उनका बेटा डरा हुआ है और स्कूल जाने से घबरा रहा है।
परिवार जब इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल से मिलने पहुंचा तो वहां दूसरे छात्र के अभिभावक भी मौजूद थे। आरोप है कि शिक्षक और उनके परिजनों ने पीड़ित परिवार के साथ बहस की। एक अन्य महिला संगीता ने भी आरोप लगाया कि जब वह अपने बच्चे को लेने पहुंची तो टीचर ने उसके बेटे राहुल की भी पिटाई की।
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद कुछ महिलाएं घर तक पहुंचीं और धमकी देते हुए बच्चे को बाहर बुलाने लगीं। आरोप है कि छात्र को गली में ले जाकर भी पीटा गया और शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई सुच्चा सिंह ने बताया कि शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई की शिकायत मिली है। परिवार को लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है, जिसके बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में शिक्षक दोषी पाए गए तो कानूनी कार्रवाई अवश्य की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।