{"_id":"69c0af2d0443165ec300108c","slug":"video-mobile-snatching-gang-arrested-in-jalandhar-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह गिरफ्तार, 19 मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिल और देसी पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह गिरफ्तार, 19 मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिल और देसी पिस्तौल बरामद
जालंधर पुलिस ने बढ़ती लूट व स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि एडीसीपी-1 के मार्गदर्शन में थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी की टीम ने दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। एसीपी अनिल मीना ने कहा कि एसआई जगदीश लाल अपनी टीम के साथ गश्त पर मौजूद थे। मुखबिर खास से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुलंदपुर से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी है। सूचना पर बुलंदपुर रोड पर नाकाबंदी की गई, जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हरदीप सिंह उर्फ तूफान निवासी गांव टिकर ताल पंचकूला (हरियाणा) हाल निवासी हरदयाल नगरजालंधर और
संदीप कुमार उर्फ विशाल, निवासी साधा मोहल्ला शाहकोट, जालंधर बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 19 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल (बिना नंबर), एक देसी पिस्तौल और एक दातर (तेजधार हथियार)बरामद किए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों से 15 और लूटे गए मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी, स्नैचिंग, एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य खुलासों की भी संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।