{"_id":"699c36407205bf49580f6efb","slug":"video-massive-fire-at-textile-waste-warehouse-in-ludhiana-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: रिहायशी इलाके में कपड़ा वेस्टेज गोदाम में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: रिहायशी इलाके में कपड़ा वेस्टेज गोदाम में भीषण आग
टिब्बा रोड स्थित स्टार सिटी इलाके में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़ा वेस्टेज गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते काला धुआं पूरे आसमान में छा गया और आसपास के घरों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे गोदाम से पहले धुआं उठता दिखा, फिर ऊंची लपटें निकलने लगीं। तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। राहत की बात रही कि आग को समय रहते आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना पर गोदाम मालिक राजेश गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि इलाके में उनके चार गोदाम हैं, जिनमें से एक में आग लगी है। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने रिहायशी क्षेत्र में चल रहे कामर्शियल गोदामों पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। दमकल अधिकारियों ने तंग गलियों के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आने की बात कही। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।