सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Neighboring Country Sending Drugs to Ruin Punjab's Youth: Governor Kataria

पंजाब के युवाओं को बर्बाद करने के लिए पड़ोसी देश भेज रहे नशा: राज्यपाल कटारिया

Naveen Naveen
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:15 PM IST
Neighboring Country Sending Drugs to Ruin Punjab's Youth: Governor Kataria
हमारे पड़ोसी देश सीधे तौर पर हमसे युद्ध नहीं कर सकते लेकिन वे योजना के तहत पंजाब के युवाओं को बर्बाद करने के लिए पंजाब में नशा भेज रहे हैं। उक्त बातें शनिवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहीं। वे जिले के सीमावर्ती स्कूलों के प्रिंसिपलों से एक निजी काॅलेज में बैठक कर रहे थे। कटारिया 3 दिन से पठानकोट के विशेष दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने जिले में अलग-अलग गांवों व ब्लॉक स्तरीय विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) सदस्यों से मीटिंग की। साथ ही युद्ध नशे के विरुद्ध पैदल यात्रा निकालकर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर राज्यपाल को एनसीसी छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक दौरान पंजाब सरकार में मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस भोला ने मादक पदार्थों से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए। साथ ही युवाओं को मादक पदार्थों की लत से बचाव बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्यों ने पंजाब को नशामुक्त बनाने के संबंध में सुझाव दिए। राज्यपाल ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बच्चों की मानसिकता को भी समझना आवश्यक है। यदि कोई शिक्षक बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें नशीली दवाओं से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करता है तो इसके सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश की रक्षा करते हुए दुश्मन देशों से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर सकते हैं तो पंजाब को नशामुक्त बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। शिक्षित युवाओं को नशामुक्ति का अभियान का हिस्सा बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। कटारिया ने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके शिक्षण संस्थान पूरी तरह से नशामुक्त हों और उन्हें विद्यालयों के बाहर ये बोर्ड बनाकर लगाने चाहिए। ऐसा करने से आने वाली पीढ़ी को एक नया संदेश मिलेगा और युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी। बैठक के अंत में काॅलेज प्रबंधन ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बीएचयू में बवाल, छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों में पत्थरबाजी

19 Apr 2026

VIDEO: किशोर की हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पांच घंटे लगाया जाम

18 Apr 2026

VIDEO: कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की हुई मौत

18 Apr 2026

कानपुर: कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

18 Apr 2026

कानपुर: एनआरआई सिटी की रेव पार्टी में उड़ी कोकीन, चरस, एलएसडी की दावत, दो गिरफ्तार

18 Apr 2026
विज्ञापन

Kanpur News: देर रात पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार...चरस, एलएसडी समेत कई ड्रग्स बरामद | Amar Ujala

18 Apr 2026

कानपुर: जीआरपी ने सीपीआर दे बचाई रेलवे कर्मी की जान

18 Apr 2026
विज्ञापन

रायबरेली में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, लूट के लिए हत्या की आशंका

18 Apr 2026

पिता की दो बात न सह सका लक्की, नाबालिग बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

18 Apr 2026

नोएडा में मौसम के फेरबदल से खिलाड़ियों के अभ्यास में दिक्कत, कोचों ने बदला समय

18 Apr 2026

भक्ति की लहर ने नोएडा को किया भावविभोर, कीर्तन और ध्यान में गूंजा आध्यात्मिक एकत्व का संदेश

18 Apr 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

18 Apr 2026

फरीदाबाद: शादी में गए परिवार के घर का ताला तोड़ चोर 6.65 लाख का माल ले उड़े

18 Apr 2026

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: बारिश के बीच मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, घर में आग लगने से सामान जला

18 Apr 2026

लखनऊ में 'गलियों में लखनऊ' डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई

18 Apr 2026

VIDEO: बलिया में आग लगने से 48 रिहायशी मड़हे जलकर राख, लाखों का नुकसान

18 Apr 2026

VIDEO: मारपीट में घायल वृद्ध की 20 दिन बाद हुई मौत

18 Apr 2026

VIDEO: श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

18 Apr 2026

VIDEO: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने टेंडर बाबू पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप

18 Apr 2026

अंतर्राष्ट्रीय मानक के खेल मैदान का शुभारंभ, खेला गया फुटबॉल मैच

18 Apr 2026

Meerut: मेडिकल कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट 2026 में हुए कई रोमांचक खेल

18 Apr 2026

Meerut: पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय मेरठ का हुआ 'रिटेल आउटरीच प्रोग्राम', ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दी जानकारी

18 Apr 2026

Meerut: कनोहर लाल डिग्री कॉलेज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुआ हस्ताक्षर अभियान

18 Apr 2026

Meerut: तीखी धूप और भयंकर गर्मी में गैस सिलेंडर के लिए परेशान उपभोक्ता

18 Apr 2026

Meerut: आर्य समाज मंदिर के 46वें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने दिए उपदेश

18 Apr 2026

लखनऊ में विपुलम पार्क में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

18 Apr 2026

सपा का झंडा जलाने के विरोध में लखनऊ में सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

18 Apr 2026

पहले जोड़े हाथ फिर मंदिर में की चोरी, मझोला के खुशहालपुर स्थित मंदिर की घटना

18 Apr 2026

दो जिंदगियां बचाने वाले कल्लू केवट की बहादुरी की कहानी, उन्हीं की जुबानी

18 Apr 2026

लखनऊ में अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना

18 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed