Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
No issues regarding petrol and diesel supply in Moga; however, petrol will not be sold in jerrycans or bottles.
{"_id":"69c657bbd8c1c6b8e80b6a16","slug":"video-no-issues-regarding-petrol-and-diesel-supply-in-moga-however-petrol-will-not-be-sold-in-jerrycans-or-bottles-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पेट्रोल और डीजल को लेकर नहीं कोई परेशानी, केनी और बोतल में नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पेट्रोल और डीजल को लेकर नहीं कोई परेशानी, केनी और बोतल में नहीं मिलेगा पेट्रोल
ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम जनता की चिंता में नजर आने लगा है। गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोगों में घबराहट देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर लॉकडाउन जैसी अफवाहों के चलते वीरवार देर रात मोगा के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिला था । शुक्रवार सुबह भी लोग अपनी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। इस दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर कंपनी की सप्लाई गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचने के कारण अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म हो गया, जिससे कुछ स्थानों पर पंप खाली नजर आए पर तकरीबन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीज़ल मिल रहे किसीको कोई परेशानी नहीं हे ।
इस मौके पर पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि पेट्रोल और डीज़ल की कोई कमी नहीं है, लेकिन लोगों के मन में डर बना हुआ है कि बाद में उन्हें पेट्रोल नहीं मिलेगा। वीरवार रात को थोड़ी-बहुत लाइनें लगी थीं, लोग पेट्रोल-डीज़ल भरवाने पहुंचे थे। आज सुबह कंपनी की सप्लाई गाड़ी नहीं आने के कारण मोगा के कई पेट्रोल पंप खाली हो गए। उन्होंने बताया कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक है और सभी को पेट्रोल-डीज़ल दिया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि बिना जरूरत पेट्रोल-डीज़ल का स्टॉक न करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जानकारी देते हुए सुखविंदर सिंह गिल डीएफएससी मोगा ने बताया कि मोगा जिले में पेट्रोल और डीज़ल को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। कंपनियों की ओर से नियमित रूप से सप्लाई आ रही है और सभी को पेट्रोल-डीज़ल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में अनावश्यक डर बना हुआ है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बिना जरूरत के पेट्रोल-डीज़ल का भंडारण न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।