Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Sankirtan and Bhandara on the occasion of Mahashivratri at Mana Ram Baoli Temple, Phagwara
{"_id":"69982b672e723bca8f0e9f56","slug":"video-sankirtan-and-bhandara-on-the-occasion-of-mahashivratri-at-mana-ram-baoli-temple-phagwara-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के माना राम बौली मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकीर्तन तथा भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के माना राम बौली मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकीर्तन तथा भंडारा
फगवाड़ा के चाहल नगर चौक पर स्थित माना राम बोली मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संकीर्तन मंडली ने भोलेनाथ का गुणगान किया तथा मंदिर माना राम सुधार वैलफेयर सोसायटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर माना राम सुधार वैलफेयर सोसायटी के प्रधान व शिरोमणि विश्वकर्मा मंदिर फगवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष बलवंत राय धीमान की अध्यक्षता में लगाए गए भंडारे के दौरान आने-जाने वाले राहगीरों को प्रेम भाव से भंडारा बांटा गया। इस मौके पर सूरज धीमान, प्रेमदीप चग्गर, कमल कनौजिया, तरुण दुग्गल, गोवर्धन बस्सी, राजू जम्बू, अमित गोगना, अंकुश धीमान, विशाल भोगल, अमर शर्मा, पंडित शिवनारायण शर्मा, दीपक सहदेव, रविंद्र मल्लन, सुधीर परिवार, राज कुमार तथा सुरेश कुमार आदि ने सेवा की। इस अवसर पर बलवंत राय धीमान ने सभी भक्तों को बताया कि मंदिर माना मानाराम बोली मंदिर वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से मंदिर में फ्री डिस्पेंसरी होम्योपैथिक दवाई भी फ्री में दी जा रही है। प्रधान बलवंत राय धीमान ने कहा कि कोई भी मरीज ₹10 की पर्ची कटवा कर हर तरह की दवाई यहां पर ले सकता है। डॉक्टर का समय 3: 00 से 5: 00 बजे तक है। रविवार की छुट्टी होती है। दानी सज्जन दान देकर रसीद प्राप्त कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।