बाड़मेर जिले में नव नियुक्त एक कॉन्स्टेबल के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी पुलिस लाइन मोके पर पहुंचे। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने घटना की हर एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 11 फरवरी को ही अमृता देवी बटालियन में कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्ति मिली थी।
अमृता देवी बटालियन के एक कॉन्स्टेबल ने रविवार को बाड़मेर पुलिस लाइन में बने टाँके में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह पुलिस लाइन में रॉल कॉल (अटैनेंस) के दौरान अनुपस्थित होने पर इधर-उधर ढूंढा लेकिन मिला नहीं। उसके रूम से सुसाइड मिला। इस पर टांके में देखने पर उसकी बॉडी मिली है।
घटना की सूचना मिलने परएएसपी नितेश आर्य, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, कोतवाल मनोज कुमार मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार मृत के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट में मानसिक परेशान होने की बात सामने आई है। पुलिस टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, सुसाइड नोट के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने एएफएसल टीम को बुलाकर सबूत जुटा रही है।
पढ़ें- Rajasthan: खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं को लेकर भिड़े तीन युवक, धक्कामुक्की के बाद जमकर चली लाठियां; गिरफ्तार
कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय विजय कुमार ने हाल ही में अमृतादेवी बटालियन में सलेक्शन हुआ था और यहां बाड़मेर पुलिस लाइन में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर चुका था। उसने पुलिस लाइन में आत्महत्या कर ली। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि अमृतादेवी बटालियन का कॉन्स्टेबल की बॉडी टांके में मिली है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक रूप में परेशानी की बात सामने आई है। इस मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल शुरू की गई है।