सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Congress Corners BJP Govt Over Reshu Gupta Case; Khachariyawas, Juli Demand Action

राजस्थान: रेशू गुप्ता मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, खाचरियावास और जुली बोले- CM दोषियों पर करें कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 10:58 AM IST
Rajasthan: Congress Corners BJP Govt Over Reshu Gupta Case; Khachariyawas, Juli Demand Action
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के दौरान झुलसी मोमोज विक्रेता रेशू गुप्ता के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने अलग-अलग बयान जारी कर सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

खाचरियावास बोले- सरकार और प्रशासन जिम्मेदार
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि रेशू गुप्ता के साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, अमानवीय और शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान पुलिस की कार्रवाई में रेशू गंभीर रूप से झुलस गई, लेकिन उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके पर छोड़ दिया गया।

आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं 
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि इस पूरे मामले की जिम्मेदारी प्रशासन, संबंधित पुलिस अधिकारियों और मुख्यमंत्री के काफिले से जुड़े तंत्र की बनती है। खाचरियावास ने मांग की कि मुख्यमंत्री स्वयं अस्पताल जाकर पीड़िता का हालचाल लें, उसके समुचित इलाज की व्यवस्था करें, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने समय रहते जिम्मेदारी नहीं निभाई, तो कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

टीकाराम जुली ने उठाए सरकार पर सवाल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गरीब होना ही सबसे बड़ा अपराध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वीआईपी मूवमेंट खत्म कर आम नागरिक की तरह चलने की बात कही थी, फिर उनके काफिले के दौरान एक गरीब युवती की जिंदगी क्यों प्रभावित हुई।


जुली ने कहा कि रेशू गुप्ता का आधा शरीर झुलस गया है और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अब यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है कि पीड़िता ने स्वयं पर पानी डाल लिया था।

बेहतर इलाज और मुआवजे की मांग
टीकाराम जुली ने कहा कि रेशू अपने परिवार का सहारा है और मेहनत-मजदूरी कर घर चलाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पीड़िता को उचित मुआवजा देने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की मांग की।

फिलहाल, इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस लगातार सरकार पर सवाल उठा रही है, जबकि सरकार की ओर से इस संबंध में विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: कुल्हाल बैरिकेडिंग तोड़कर दून पहुंचे पंजाब से आए निहंग, की नारेबाजी

26 Jun 2026

छह गांवों में जहर बन रहा पानी; video

25 Jun 2026

VIDEO: पंजाब से निहंगों का दून कूच, बैरियर तोड़े, तलवारें लहराई,

25 Jun 2026

Meerut: बस की टक्कर से कार पलटी, कार सवार महिला समेत तीन घायल

25 Jun 2026

Meerut: निर्जला एकादशी पर छोटा खाटू धाम तिलक पार्क में हुआ कीर्तन

25 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: रोटरी क्लब मेरठ ने किया कृतज्ञता सभा का आयोजन

25 Jun 2026

कन्नौज: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, तीन जिलों की दमकल मौके पर पहुंची

25 Jun 2026
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कानपुर में कब आ सकता मानसून

25 Jun 2026

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, एक फरार; VIDEO

25 Jun 2026

चंद्रप्रभा नदी किनारे आराम फरमाता दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल; VIDEO

25 Jun 2026

सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अपना दल एस कार्यकर्ता; VIDEO

25 Jun 2026

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को किया याद; VIDEO

25 Jun 2026

रेस्टोरेंट से हटाए गए पर्दा वाले प्राइवेट केबिन, VIDEO

25 Jun 2026

Meerut: "हर घर फाइबर, हर गांव डिजिटल" अभियान को गति दे रहा है बीएसएनएल: अरुण कुमार सिंह

25 Jun 2026

Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में सख्ती, इंस्टीट्यूट और कोचिंग सेंटरो पर मिली खामियां, लगाए नोटिस

25 Jun 2026

Meerut: आज से 40 दिन तक कांग्रेस चलाएगी "छात्रों की गूंज" अभियान, नीट पेपर लीक के बाद युवाओं को जोड़ेगी पार्टी

25 Jun 2026

शुक्लागंज: 12 वाटर कूलर खराब, राहगीरों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी

25 Jun 2026

शुक्लागंज: एक करोड़ की लागत से बन रहे आरती स्थल का काम अधूरा

25 Jun 2026

शुक्लागंज: खुन्नस में बीच सड़क पर दो युवतियों में मारपीट, लगा जाम

25 Jun 2026

डीटीपी ने अवैध कॉलोनी पर चलाया पीला पंजा, दो निर्माण समेत 20 बाउंड्री वॉल ध्वस्त

25 Jun 2026

नूंह के जेहटाना-रसूलपुर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत, दोबारा निर्माण के आदेश

25 Jun 2026

सोलन: सीएम सुक्खू बोले- कुशाऊ बांध में हिमाचल का पैसा लगाकर दिल्ली को देना था पानी

25 Jun 2026

Video: सुरेश कुमार बोले- हमीरपुर के लिए कोई एक उपलब्धि बताएं अनुराग

अलीगढ़ पुलिस ने पैदल गश्त कर मोहर्रम रूट का किया निरीक्षण

25 Jun 2026

Meerut: ई-रजिस्ट्री कार्यालय में चल रहे धरने में पहुंचे बागपत सांसद राजकुमार सांगवान

25 Jun 2026

Meerut: अमर उजाला संवाद में जैन समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों ने रखे विचार

25 Jun 2026

Damoh: बिजली कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, JE दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, मीटर रीडर भी गिरफ्तार

25 Jun 2026

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन छठे दिन भी जारी

25 Jun 2026

VIDEO: पंजाब से निहंगों का दून कूच, बैरियर तोड़कर निकले, डंपरों के शीशे तोड़े

25 Jun 2026

कानपुर: चकेरी में बेसमेंट में संचालित हो रहे रेस्टोरेंट, गेमिंग जोन

25 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed