सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Gajendra Shekhawat takes a jibe at Congress over Bengal election results

Jodhpur News: बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर गजेंद्र शेखावत का कांग्रेस पर तंज, बोले- पहले जीरो थे, अब दो पहुंचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 08:09 PM IST
Jodhpur News: Gajendra Shekhawat takes a jibe at Congress over Bengal election results
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।
 
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पर टिप्पणी की। उन्होंने हल्के अंदाज में कांग्रेस पर तंज कसा कि वह कांग्रेस को बधाई देना चाहेंगे, क्योंकि पिछली बार वे जीरो थे और अबकी बार दो तक पहुंच गए।
 
भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री और संगठन की रणनीति से जोड़ा
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और सुशासन की जीत है। उन्होंने इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और लंबे समय से चल रही राजनीतिक साधना का सफल परिणाम बताया।
 
उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 के बाद बंगाल की राजनीतिक परिस्थितियों को उन्होंने करीब से देखा है। वर्ष 2016 के चुनाव के दौरान वह करीब ढाई महीने तक वहां रहे थे और उस समय की स्थितियों का अनुभव किया था।
 
सरकारी मशीनरी और डेमोग्राफी को लेकर लगाए आरोप
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 के चुनाव में सरकारी मशीनरी और समाज की “दुर्जन शक्तियों” का उपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से डेमोग्राफी बदलकर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही थी।
 
शेखावत ने कहा कि बंगाल की जनता ने ऐसे सभी कथित षड्यंत्रों को परास्त किया है। उनके अनुसार यह परिणाम आमजन के विश्वास, भारत के चिंतन और लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय का प्रतीक है।
 
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब विकसित भारत के संकल्प और भविष्य की सोच के साथ जुड़ना चाहती है ताकि बंगाल जैसी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरती देश के विकास की यात्रा में पीछे न रहे और भारत के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बने।

पढ़ें- Jaipur News: हाईकोर्ट विवाद के बाद डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, चिकित्सा मंत्री खींवसर क्या बोले?
 
इटली के वेनिस में भारतीय कला को लेकर भी रखी बात
गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने इटली प्रवास का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इटली के वेनिस शहर में हर दूसरे वर्ष कला का बड़ा आयोजन होता है, जहां दुनिया भर के देश अपने कलाकारों और कला का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि करीब 125 वर्षों से यह कार्यक्रम “वेनिस विनाले” के नाम से ऐतिहासिक पहचान बना चुका है।
 
उन्होंने कहा कि पहले भारत सरकार सीमित रूप में कुछ लोगों को वहां भेजती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस बार भारत ने एक राष्ट्र के रूप में वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
 
भारत के पवेलियन ने विश्व का ध्यान आकर्षित किया
शेखावत ने कहा कि हाल ही में हुए उद्घाटन के दौरान भारत के पांच कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उन्होंने दावा किया कि भारत के पवेलियन और भारतीय कला ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने इसे भारतीय कला, संस्कृति और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती उपस्थिति का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: 10 लाख रुपये कीमत के 51 खोए मोबाइल बरामद, फोन पाकर पीड़ितों ने बोला- थैंक्यू पुलिस

08 May 2026

Kullu: भाजपा मंडल अध्यक्ष सरवन लाल ने बीडीसी चुनाव के लिए भरा नामांकन

08 May 2026

यमुनानगर में छछरौली में युवक की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

08 May 2026

Shamli: बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष और सभासदों में तीखी नोकझोंक, जमकर हंगामा

08 May 2026

अयोध्या में राम मंदिर के उप मंदिरों में अब आम श्रद्धालुओं को भी मिलेंगे दर्शन

08 May 2026
विज्ञापन

Meerut: पुलिसकर्मियों का गौतमबुद्ध नगर में ऑटो चालक से वसूली का वीडियो वायरल

08 May 2026

Shimla: दूसरे दिन जिला परिषद खशधार वार्ड से रामेश्वर रतवान ने भरा नामांकन

08 May 2026
विज्ञापन

Bilaspur: एसपी संदीप धवल बोले- ईवीएम और बैलेट स्ट्रॉन्ग रूम पर 24 घंटे पहरा

08 May 2026

Rajasthan News : Mahesh Joshi की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने दिया बयान, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

08 May 2026

मेरा गांव मेरी शान: देश के लिए बलिदान होने वाले वीर शहीदों का गांव है मोखरा

08 May 2026

बहादुरगढ़ में नहर के पास युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक लहूलुहान; इलाके में सनसनी

आप विधायक कुलदीप धालीवाल केंद्र और भाजपा सरकार पर बरसे

08 May 2026

हलवारा एयरफोर्स बेस पर हाई अलर्ट, जालंधर-अमृतसर IED धमाकों के बाद सुरक्षा कड़ी

VIDEO: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की जनता से अपील- आप निडर होकर अपनी सही जानकारी साझा करें

08 May 2026

VIDEO: एनर्जी एक्सपो में उमड़ी भीड़, हाई क्षमता इन्वर्टर ने खींचा ध्यान

08 May 2026

Meerut: सड़क पर सामान रखने के विवाद में शील्ड-ट्रॉफी विक्रेता के कर्मचारियों से मारपीट, सीसीटीवी में कैद

08 May 2026

गोंडा में सीडीओ ने ग्रहण किया पदभार, बोले- पूरी पारदर्शिता से लागू कराएंगे योजनाएं

08 May 2026

Vikramaditya Singh: जिला परिषद चुनाव पार्टी चिन्हों पर नहीं, विचारधारा पर आधारित होते हैं- विक्रमादित्य सिंह

08 May 2026

बिजली के खंभे नहीं, घरों से गुजर रहे तार, हो सकता है बड़ा हादसा!

08 May 2026

घाटमपुर: स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी पर बरसे सांसद, अफसरों को दिए निस्तारण के सख्त निर्देश

08 May 2026

कानपुर: जाजमऊ फ्लाईओवर पर भिड़े दो डंपर और कंटेनर, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा, दो चालक घायल

08 May 2026

बठिंडा में स्कूटी स्लिप होने से गिरे पिता-पुत्री के ऊपर से गुजरा रोड रोलर

08 May 2026

कानपुर: सीटीआई में 'PM सेतु' पर मंथन, कौशल विकास सचिव बोलीं- उद्योगों की जरूरत के हिसाब से निखरेंगे युवा

08 May 2026

बेटे को बचाते-बचाते डूब गई मां, यमुना किनारे बिखर गया पूरा परिवार

08 May 2026

VIDEO: सरकारी स्कूल में शिक्षकों की मनमानी का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दिखा गुस्सा; डीएम ने बैठाई जांच

08 May 2026

Shimla: दूसरे दिन बल्देयां वार्ड से ओमप्रकाश और चमियाना वार्ड से कुश विक्रम सेन ने भरा नामांकन

08 May 2026

Shimla: दूसरे दिन रोहड़ू उपमंडल में जिलापरिषद वार्ड-8 भलून से उर्मिला बुशहरी और वार्ड-7 खशधार से विक्रम कुल्ला ने भरा नॉमिनेशन

08 May 2026

Kullu: जेष्ठा वार्ड से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की बहू विभा सिंह ने भरा नामांकन

08 May 2026

Hamirpur: जिला परिषद ऊहल से कांग्रेस समर्थित ज्वाला ठाकुर ने ठोकी दावेदारी

करनाल नगर निगम के बाहर बैठे धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी

08 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed