{"_id":"69fda578d055c94ecb0cdf0e","slug":"video-ayathhaya-ma-rama-mathara-ka-upa-mathara-ma-ab-aama-sharathathhalo-ka-bha-malga-tharashana-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर के उप मंदिरों में अब आम श्रद्धालुओं को भी मिलेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर के उप मंदिरों में अब आम श्रद्धालुओं को भी मिलेंगे दर्शन
अयोध्या स्थित राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बृहस्पतिवार से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब आम श्रद्धालु भी परिसर में स्थित उप मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा केवल विशेष पास धारकों तक ही सीमित थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से व्यवस्था में बदलाव के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। नई व्यवस्था के तहत दर्शन मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को निर्धारित दिशा में उप मंदिरों तक जाने की अनुमति दी जा रही है।
सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए दर्शन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है। राम मंदिर परिसर में स्थापित विभिन्न उप मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहे हैं। इनमें भगवान सूर्य, माता भगवती, भगवान शिव, गणपति और अन्य देवी-देवताओं के मंदिर शामिल हैं। अब तक आम श्रद्धालु केवल मुख्य गर्भगृह में रामलला व राम परिवार के दर्शन कर वापस लौट जाते थे, जबकि उप मंदिरों में प्रवेश विशेष अनुमति से ही संभव था। केवल सामान्य, सुगम व विशिष्ट पास धारक ही उप मंदिरों में दर्शन कर पाते थे।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों में अब आम श्रद्धालुओं को भी दर्शन मिल रहे हैं। अभी ट्रायल के तौर पर यह व्यवस्था शुरू की गई है। भीड़ अधिक होने पर इस व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है। दर्शन व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों और स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।