Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Suspicious Death of a Young Man in Chhachhrauli, Yamunanagar; Body Found in Courtyard; Family Suspects Murder
{"_id":"69fda64578848165e80847ef","slug":"video-suspicious-death-of-a-young-man-in-chhachhrauli-yamunanagar-body-found-in-courtyard-family-suspects-murder-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में छछरौली में युवक की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में छछरौली में युवक की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बलाचौर की टपरियां निवासी 27 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। सूरज दो बच्चों का पिता था और अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह सूरज का शव उसके घर के आंगन में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और हालात को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। सूचना मिलते ही छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की पोस्टमार्टम में भिजवा दिया।
मृतक की बहन सरोज ने बताया कि सूरज की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उसके परिवार में तीन साल की एक बेटी और तीन माह का बेटा है। सरोज के मुताबिक सुबह उन्हें आसपास के लोगों के माध्यम से भाई की मौत की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा हुआ था और सूरज का शव आंगन में पड़ा मिला।
परिजनों के अनुसार, पूछताछ में सूरज की पत्नी ने बताया कि रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह बच्चों को लेकर कमरे में सो गई। सुबह करीब चार बजे जब वह बाहर आई तो सूरज आंगन में मृत पड़ा मिला।
मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि रात के झगड़े और मौत की सूचना परिवार को नहीं दी गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि सूरज के शरीर पर कुछ संदिग्ध निशान मिले हैं, जिससे उन्हें मौत पर शक है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।