{"_id":"69fda56e146fb4f999086693","slug":"video-video-of-meerut-policemen-allegedly-extorting-auto-driver-in-gautam-buddh-nagar-goes-viral-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पुलिसकर्मियों का गौतमबुद्ध नगर में ऑटो चालक से वसूली का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पुलिसकर्मियों का गौतमबुद्ध नगर में ऑटो चालक से वसूली का वीडियो वायरल
गौतमबुद्ध नगर में मेरठ के पुलिसकर्मियों द्वारा एक ऑटो चालक से कथित वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी मेरठ जनपद से जुड़े बताए जा रहे हैं और गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में वाहन चालक से वसूली कर रहे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए एसएसपी मेरठ को भेज दी है। अब मेरठ पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।