सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Fire Breaks Out Again at Sealed Illegal Firecracker Factory in Khushkheda, Safety Lapses Questioned

Kotputli-Behror: सीज अवैध पटाखा फैक्टरी में फिर लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 09:16 PM IST
Fire Breaks Out Again at Sealed Illegal Firecracker Factory in Khushkheda, Safety Lapses Questioned

खुशखेड़ा क्षेत्र में सीज की गई एक अवैध पटाखा फैक्टरी में रविवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार जिस फैक्टरी में आग लगी, वहां इससे पहले भी आग लगने की बड़ी घटना हो चुकी है। उस घटना के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को सीज कर दिया था। इसके बावजूद उसी परिसर में दोबारा आग लगने से प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्टरी सीज होने के बाद भी परिसर में संदिग्ध गतिविधियां जारी थीं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अंदर अवैध रूप से पटाखा सामग्री या बारूद का भंडारण किया गया हो सकता है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पढ़ें: एक बस में निकला प्रशासनिक काफिला, झालावाड़ प्रशासन ने दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आग की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया। राहत की बात यह रही कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री परिसर में रखा सामान जलकर राख हो गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच का विषय है कि सीज किए जाने के बावजूद फैक्टरी परिसर में गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस स्तर पर हुई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने प्रशासन से अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इलाके में नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rampur Bushahr: महिलाओं ने जगूणी में प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला परिसर में चलाया सफाई अभियान

24 May 2026

अमेठी में महिला के निधन पर अंतिम दर्शन को गया था किशोर, झाड़ियों में मिली उसकी लाश

24 May 2026

Shimla: कालका से शिमला तक हुआ डीएचएमयू ट्रेन सेट का ट्रायल

24 May 2026

अलवर के बहाला टोल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, टक्कर मारकर फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक

24 May 2026

कानपुर: कुड़नी-मुसाफा मार्ग पर पलटा ऑटो, हादसे में चालक समेत दो घायल

24 May 2026
विज्ञापन

कानपुर: सरकारी प्रतिबंधों को ठेंगा, इंसानी लालच से संकट में वन्यजीव और पक्षी

24 May 2026

कानपुर: बूंद-बूंद पानी को तरसती नन्हीं चिड़ियों में प्यास बुझाने की जंग

24 May 2026
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सुरक्षा मानकों की अनदेखी, उर्स मेले में बिना अनुमति लगे ऊंचे-ऊंचे झूले

24 May 2026

बुलंदशहर में बेटे ने की पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या

24 May 2026

Rampur Bushahr: चुनाव सामग्री लेकर पंचायती राज चुनाव करवाने के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टी

24 May 2026

Bareilly: फर्जीवाड़ा कर कार लोन वाले गिरोह का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

24 May 2026

Hamirpur: जालंधर के सत्ती ने जीता छिंज मुकाबला

फरीदाबाद के खिलाड़ियों का नोएडा में शानदार प्रदर्शन, जीते 6 पदक

24 May 2026

Bilaspur: श्री नयना देवी जी के स्वारघाट से पोलिंग पार्टियां रवाना, नौ पंचायतों के 53 वार्डों में 26 मई को मतदान

24 May 2026

कानपुर: मांसपेशियों के दर्द से मिलेगी राहत, फिजियोथैरेपिस्टों की कार्यशाला आयोजित

24 May 2026

VIDEO: आगरा जोन के एडीजी एसके भगत ने संभाला कार्यभार, ये रहेंगी प्राथमिकताएं

24 May 2026

VIDEO: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

24 May 2026

VIDEO: 1.41 करोड़ में खरीदा फ्लैट, बिल्डर ने दूसरे को बेचा; जांच में जुटी पुलिस

24 May 2026

VIDEO: डेटिंग एप से दोस्ती, होटल रूम में शादीशुदा युवक संग किया ऐसा कांड; समलैंगिकों की मोहब्बत की खौफनाक कहानी

24 May 2026

कानपुर: छह महीने से बदहाल थी सिंहपुर-कल्याणपुर सड़क, सीवर के पानी से हुई जर्जर, नगर निगम ने की मरम्मत

24 May 2026

UPSC Prelims 2026: कैसा था यूपीएससी का पेपर? परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बताया | Ludiana News

24 May 2026

Meerut: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर 250 छात्राओं को साइकिलें वितरित, बोले अतुल प्रधान-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान लक्ष्य

24 May 2026

नीरज कातिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सोनीपत में मुठभेड़ के बाद तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

24 May 2026

Baghpat: महर्षि नारद जयंती और हिंदी पत्रकारिता दिवस पर निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन

24 May 2026

Meerut: निजी अस्पताल में उपचार शुल्क को लेकर हंगामा, परिजनों ने दुर्व्यवहार और मनमानी वसूली का लगाया आरोप

24 May 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में लू की स्थिति जारी, लगातार बढ़ रहा है तापमान | Chandigarh Weather

24 May 2026

Bareilly: पटी गली मोहल्ले में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में लोग हो रहे परेशान

24 May 2026

VIDEO: ताज कप हेक्सा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में होंगे रोमांचक मुकाबले

24 May 2026

VIDEO: आगरा में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

24 May 2026

VIDEO: सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन, अधिकारियों के कार्यालयों पर जड़े ताले

24 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed