{"_id":"6a12cdc9f9b413ac6f0654e2","slug":"video-two-injured-as-auto-overturns-on-kudni-musafa-road-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कुड़नी-मुसाफा मार्ग पर पलटा ऑटो, हादसे में चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कुड़नी-मुसाफा मार्ग पर पलटा ऑटो, हादसे में चालक समेत दो घायल
कुड़नी से मुसाफा जाने वाले मुख्य मार्ग पर बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। पर्वतखेड़ा गांव के आगे पसियापुर बंबी के पास सड़क के टूटे किनारे से धोखा खाकर एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पसियापुर बंबी के पास सड़क एक तरफ से कट चुकी है, जिससे मार्ग काफी संकरा हो गया है। रात के समय सामने से आने वाले वाहनों को साइड देने के दौरान बाहरी या अनजान चालक अक्सर भ्रमित हो जाते हैं और हादसे का शिकार बन जाते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण पहले भी यहां कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।