Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
CM Sukhu says 19-year-old student was our daughter government will ensure the accused receives the strictest possible punishment
{"_id":"69ddde467cdd533e91074e34","slug":"video-cm-sukhu-says-19-year-old-student-was-our-daughter-government-will-ensure-the-accused-receives-the-strictest-possible-punishment-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- 19 वर्षीय छात्रा हमारी बेटी थी, आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- 19 वर्षीय छात्रा हमारी बेटी थी, आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी सरकार
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:27 PM IST
Link Copied
जिला मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रतिक्रिया दी है। साथ में ही उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल को आईजीएमसी शिफ्ट करने को लेकर पूछे सवाल पर जवाब दिया। सरकाघाट में कॉलेज छात्रा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पीड़ित छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जांच में कोई कमी नहीं रहेगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में इस तरह की घटना निंदनीय है। वहीं, राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल को आईजीएमसी शिफ्ट करने को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से सिर्फ गायनी वार्ड की ओपीडी को शिफ्ट किया जा रहा है। मात्रा एवं शिशु से संबंधित सुविधाएं कमला नेहरू अस्पताल में ही जारी रहेगी। विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोई ओपीडी बंद नहीं कर रही है बल्कि इसे सिर्फ शिफ्ट किया गया है। कहा कि आई जी एमसी में ओपीडी के साथ-साथ गायनी के वार्ड भी बना दिए गए हैं। इससे महिलाओं को सुविधा मिलेगी। गायनी से जुड़े रोगों के ऑपरेशन रोबोटिक सर्जरी से किए जाएंगे। इसीलिए इस वार्ड को शिफ्ट किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।