{"_id":"6a462c0ae38f664344072dbf","slug":"video-shimla-gaiety-theatre-art-exhibition-water-color-paintings-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी थिएटर में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू, 80 पेंटिंग्स में दिखी शिमला की खूबसूरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी थिएटर में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू, 80 पेंटिंग्स में दिखी शिमला की खूबसूरती
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:44 PM IST
Link Copied
गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में वीरवार से युवा कलाकारों की संयुक्त चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हो गई। प्रदर्शनी में अंबाला (हरियाणा) के युवा कलाकार जतिन धीमान, आशीष कुमार यादव और करण कुमार मंधावी की बनाई गई करीब 80 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं।
इन चित्रों में वॉटरकलर के माध्यम से शिमला की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और मनमोहक दृश्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में दर्शकों को हिमाचल की वादियों, ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक परिवेश की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन एएसपी सुनील नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कलाकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां युवा प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं और कला के प्रति लोगों की रुचि को भी बढ़ावा देती हैं।
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में कला प्रेमी और शहरवासी पहुंच रहे हैं तथा कलाकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति की सराहना कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।