{"_id":"6a6de690ad1e9038fa0b968b","slug":"video-shimla-rain-weather-update-heavy-rain-relief-from-heat-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Rain: राजधानी शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Rain: राजधानी शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:59 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से राहत मिली।
दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के कारण बाजारों और सड़कों पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों को भी धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। बारिश के चलते शहर में ठंडक बढ़ गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।