{"_id":"69fc5fba96d29bb81c088cb3","slug":"video-video-vegetable-prices-normal-at-shimla-vegetable-market-green-vegetables-selling-for-rs20-to-rs60-per-kilogram-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिमला सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम सामान्य, बाजार में 20 से 60 रुपये किलो तक बिक रही हरी सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिमला सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम सामान्य, बाजार में 20 से 60 रुपये किलो तक बिक रही हरी सब्जियां
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 03:17 PM IST
Link Copied
राजधानी की सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम सामान्य बने हुए हैं। ज्यादातर हरी सब्जियां 20 से 60 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रही हैं, जिससे लोगों को राहत मिली हुई है। सब्जियों बिक्रेताओं के अनुसार वीरवार को शिमला सब्जी मंडी में टमाटर और शिमला मिर्च 30 रुपये किलो, करेला 40 रुपये किलो, बैंगन 50 रुपये किलो और फूल गोभी व पत्ता गोभी 30 रुपये किलो बिक रही है। वहीं भिंडी 40 रुपये किलो, मटर 50 रुपये किलो तथा बीन्स और ब्रोकली 60 रुपये किलो में उपलब्ध हैं। तोरी 20 रुपये किलो और गाजर 40 रुपये किलो में बेची जा रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि स्थानीय और बाहरी मंडियों से सब्जियों की सप्लाई लगातार बनी हुई है, जिसके चलते कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं है। मौसम साफ रहने से भी सब्जियों की आवक बेहतर बनी हुई है। वहीं लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय की तुलना में इस समय सब्जियों के दाम संतुलित हैं और रोजमर्रा की जरूरत की अधिकांश सब्जियां सामान्य कीमतों पर मिल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।