Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Video: Young sailor Aditya Sharma from Hamirpur dies in a ship attack near the Strait of Hormuz; Leader of the Opposition Jairam expresses grief
{"_id":"6a2a7b2a8609f2505701ee94","slug":"video-video-young-sailor-aditya-sharma-from-hamirpur-dies-in-a-ship-attack-near-the-strait-of-hormuz-leader-of-the-opposition-jairam-expresses-grief-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए जहाज हमले में हमीरपुर के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए जहाज हमले में हमीरपुर के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ने जताया दुख
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:38 PM IST
Link Copied
ओमान तट के निकट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए जहाज हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई है। आदित्य हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र के निवासी थे और पालाउ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी सेटेबेलो पर डेक कैडेट के रूप में कार्यरत थे। उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। आदित्य शर्मा के परिजनों से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने फोन पर बातचीत कर संवेदना व्यक्त की है। जयराम ठाकुर ने आदित्य शर्मा के पिता से बात करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया और कहा कि वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा भी दिलाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस घटना से पूरा प्रदेश चिंतित है और सभी की प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित एजेंसियां और केंद्र सरकार मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।