{"_id":"6819d42d086ac1cdb10117e1","slug":"video-vikramaditya-singh-said-road-construction-work-will-be-completed-by-september-under-pmgsy-3-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: विक्रमादित्य सिंह बोले- पीएमजीएसवाई-3 के तहत सितंबर तक पूरा करेंगे सड़क निर्माण के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: विक्रमादित्य सिंह बोले- पीएमजीएसवाई-3 के तहत सितंबर तक पूरा करेंगे सड़क निर्माण के कार्य
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:49 PM IST
Link Copied
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई-3 के तहत 3345 करोड़ की लागत से 3123 किलोमीटर सड़कों व 43 पुलों के कार्य चल रहे हैं और 18 महीनों इन कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़कों की कटिंग का कार्य हो गया है, अब सड़कों की टारिंग का कार्य पूरे प्रदेश में चला हुआ है। सितंबर तक पीएमजीएसवाई के कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है। लोक निर्माण विभाग के हर विश्राम गृहों में एक-एक कमरे को छोड़कर बाकि सभी की ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी। कमरों की मरम्मत करवाई जाएगी। साफ-सफाई का ध्यान रखा जाएगा। शिमला को डिकंजेस्ट करने की जरूरत है। इसी के तहत जठिया देवी में टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही कई कार्यालयों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की जरूरत है। राज्य चयन आयोग भी यहां से हमीरपुर शिफ्ट किया गया था। इसे हमें राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जाए। सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने में विश्वास रखते हैं। प्रदेश के हर कोने के समान विकास के लिए राज्य व केंद्र का बराबर योगदान होना चाहिए। इसके लिए दिल्ली में लगातार केंद्र से संपर्क किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।