लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
यूपी में बहती यमुना की हालत किस कदर खराब हो चुकी है इसका अंदाजा आप इस बात से लगाए कि आगरा में यमुना नदी में मरे हुए कछुए मिले हैं। माना जा रहा है कि यमुना के दूषित पानी की वजह से इन कछुओं की जान गई। आगरा और मथुरा में यमुना का पानी इतना दूषित हो चुका है कि छूने लायक भी रहा, नदी के पास से गुजर जाएं तो बदबू आती है। फिरोजाबाद के टूंडला में भी यमुना के पानी में हजारों मछलियां मरी हुई पाई गई थीं।