{"_id":"61c19f685475e812102fa38e","slug":"medical-student-shivani-singh-got-13-medals-in-the-convocation-ceremony-of-dbrau-agra","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की 'गोल्डन गर्ल' शिवानी: दीक्षांत समारोह में मिले 13 पदक, छात्र-छात्राओं को दिया यह संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की 'गोल्डन गर्ल' शिवानी: दीक्षांत समारोह में मिले 13 पदक, छात्र-छात्राओं को दिया यह संदेश
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 04:43 PM IST
Link Copied
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल शिवानी सिंह बनीं। उन्हें 13 मेडल प्रदान किए गए। दीक्षांत समोराह में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिवानी सिंह को 12 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल प्रदान किया। राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों का भविष्य उज्जवल है। अच्छे इंसान बनकर देश और समाज की सेवा करें। शिवानी सिंह ने एमबीबीएस की परीक्षा एसएन मेडिकल कॉलेज से उत्तीर्ण की है। शिवानी सिंह को विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के 13 पदक प्रदान किए गए हैं। शिवानी सिंह अलीगढ़ की रहने वाली हैं। अभी पीजी की तैयारी कर रही हैं। शिवानी ने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि अपनी मेहनत में बेईमानी नहीं करना चाहिए। खुद पर भरोसा रखना चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।