{"_id":"69d0e9fc22f8a30c7e005244","slug":"video-10-arrested-for-credit-card-fraud-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कराने का लालच, पुलिस ने दबोचे 10 शातिर; इस तरह करते थे ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कराने का लालच, पुलिस ने दबोचे 10 शातिर; इस तरह करते थे ठगी
आगरा साइबर सेल और सदर थाना पुलिस ने लोगों को क्रेडिट कार्ड के पॉइंट रिडीम कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल और समन्वय एप के माध्यम से मिली शिकायतों की जांच के दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर से बंगलुरू की सरिता नामक महिला से 1.30 लाख ठगी की सूचना मिली।एक अन्य महिला ने भी एक मोबाइल नंबर से इसी तरह क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम कराने के बहाने ओटीपी पूछ 9 हजार ठगी की जानकारी हुई। पुलिस ने नंबरों और उनके मोबाइल के आईपी एड्रेस की जांच की तो पूरे गैंग का पता चला। मामले में सदर थाना में 20 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी देव चौहान समेत 10 गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से नकदी,10 मोबाइल,7 डेबिट कार्ड और 3 आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है। आरोपियों द्वारा इस तरह करोड़ों की ठगी किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। आगरा पुलिस ने क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल और कार्ड बरामद हुए हैं, जबकि करोड़ों की ठगी के सबूत भी मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।