{"_id":"6a7db305b2fd25bafe05714d","slug":"video-100-officers-and-employees-on-vigilance-radar-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विजिलेंस के रडार पर 100 अफसर-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस ने भ्रष्टाचार की 60 से अधिक शिकायतों की खुली एवं गोपनीय जांच पूरी कर ली है। इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। 250 लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इनमें 100 से अधिक अफसर-कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस, प्रशासन, शिक्षा, नगर निगम, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, एडीए, जिला पंचायत सहित एक दर्जन से अधिक विभागों में काम के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस में की गई थीं। इनमें अफसर और कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं। विजिलेंस ने अपनी जांच पूरी करने के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें शासन से निर्देश मिलने का इंतजार है। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि काम के बदले रिश्वत मांगने वालों की शिकायत सीधे कार्यालय में आकर दर्ज कराई जा सकती है। इसके साथ ही रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401864 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।